• Home
  • IPL 2026
  • RECORDS: पंजाब किंग्स ने रचा इतिहास, CSK-RCB का महारिकॉर्ड टूटा
Image

RECORDS: पंजाब किंग्स ने रचा इतिहास, CSK-RCB का महारिकॉर्ड टूटा

मुंबई: विजयरथ पर सवार पंजाब किंग्स (PBCK) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में मुंबई इंडियंस (MI) को सात विकेट से करारी शिकस्त देकर अंकतालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया है।

वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस सीजन के 24वें मैच में मुंबई इंडियंस ने 6 विकेट खोकर 195 रन बनाए। मेजबान टीम की तरफ से क्विंटन डी कॉक ने 60 गेंदों में 7 छक्कों और 8 चौकों के साथ 112 रन की नाबाद शतकीय पारी खेली, जबकि नमन धीर ने 50 रन टीम के खाते में जोड़े।

इसके जवाब में पंजाब किंग्स ने 16.3 ओवरों में ही जीत दर्ज कर ली। इस टीम के लिए प्रभसिमरन सिंह ने 39 गेंदों में 13 बाउंड्री के साथ नाबाद 80 रन बनाए। कप्तान श्रेयस अय्यर 35 गेंदों में 4 छक्कों और 5 चौकों के साथ 66 रन बनाकर आउट हुए।

वानखेड़े का सबसे बड़ा बादशाह बना पंजाब

वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस को हराने के साथ ही पंजाब किंग्स ने अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। पंजाब किंग्स की टीम अब वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बन गई है। पंजाब किंग्स ने यहां मुंबई इंडियंस के विरुद्ध छठा मुकाबला अपने नाम किया।

इस लिस्ट में चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर मौजूद हैं। इन दोनों ही टीमों ने वानखेड़े में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 5-5 मैच जीते हैं। राजस्थान रॉयल्स (4) इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर है।

इस मामले में भी नंबर-1 बनी पंजाब

आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ सर्वाधिक मुकाबले जीतने के मामले में पंजाब किंग्स संयुक्त रूप से ‘नंबर-1’ बन गई है। इस टीम ने एमआई के खिलाफ अब तक 35 में से 18 मुकाबले जीते हैं। इस मामले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स की बराबरी कर ली है, जिसने 39 मुकाबलों में 18 जीत दर्ज की।

दिल्ली कैपिटल्स इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर है, जिसने 38 मुकाबलों में 17 जीत दर्ज की है। वहीं, आरसीबी (35 मुकाबलों में 16 जीत) तीसरे और राजस्थान रॉयल्स (31 मुकाबलों में 15 जीत) चौथे पायदान पर मौजूद है।

Releated Posts

KKR से जुड़े श्रीलंकाई पेसर पथिराना, क्या टीम को दिला पाएंगे पहली जीत?

कोलकाता: आईपीएल 2026 में छह मैचों के बाद भी अपनी पहली जीत की तलाश में लगी कोलकाता नाइट…

ByByEzaz Ahmad Apr 19, 2026

BCCI ने अगरकर का कॉन्ट्रैक्ट आगे बढ़ाया, जानें कब तक बने रहेंगे चीफ सिलेक्टर?

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर (Ajit Agarkar) को लेकर कुछ दिन पहले ऐसी…

ByByEzaz Ahmad Apr 19, 2026

IPL 2026: हिंगे फिर बने हैदराबाद की जीत के हीरो, CSK 10 रन से हारा

हैदराबाद: सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने एक बार फिर से प्रफुल हिंगे की शानदार गेंदबाजी के दम पर आईपीएल…

ByByEzaz Ahmad Apr 18, 2026

IPL 2026: स्टब्स ने तोड़ा दिनेश कार्तिक का बड़ा रिकॉर्ड, दिल्ली को दिलाई दमदार जीत

बेंगलुरु: दिल्ली कैपिटल्स (DC) के विस्फोटक बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स (Tristan Stubbs) ने शनिवार को बेंगलुरु में रॉयल चैलेंजर्स…

ByByEzaz Ahmad Apr 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top