• Home
  • क्रिकेट
  • BCCI की छह इंडोर क्रिकेट अकादमियों का PM Modi ने किया उद्घाटन
Prime Minister Shri Narendra Modi inaugurates six BCCI Indoor Cricket Academies (BCCI-X)

BCCI की छह इंडोर क्रिकेट अकादमियों का PM Modi ने किया उद्घाटन

गंगटोक: पूर्वोत्तर भारत के अपने दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने मंगलवार को छह अत्याधुनिक इंडोर क्रिकेट अकादमियों का उद्घाटन किया। यह इस क्षेत्र में क्रिकेट के बुनियादी ढांचे के विस्तार के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के कार्यक्रम का हिस्सा हैं। बोर्ड ने एक्स पर फोटो और वीडियो शेयर करके इसकी जानकारी दी।

पीएम मोदी ने जिन छह छह इंडोर क्रिकेट अकादमियों का उद्घाटन किया है, उनमें रंगपो (सिक्किम), दोइमुख (अरुणाचल प्रदेश), इंफाल (मणिपुर), मदनकुरक्लांग (मेघालय), आइजोल (मिजोरम) और दीमापुर (नगालैंड) में स्थित हैं। उद्घाटन समारोह में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (अईसीसी) के चेयरमैन जय शाह और बीसीसीआई के पदाधिकारी मौजूद थे।

बीसीसीआई (BCCI) ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री ने सिक्किम के गंगटोक में एक राजकीय समारोह के दौरान इन सुविधाओं का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया। यह खेल के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और पूर्वोत्तर क्षेत्र की अपार खेल क्षमता को सामने लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।’’

बोर्ड ने आगे कहा कि इस परियोजना की परिकल्पना बीसीसीआई द्वारा की गई थी और इसे जय शाह के नेतृत्व में आगे बढ़ाया गया। उन्होंने अपने सचिव कार्यकाल के दौरान इस पर विशेष ध्यान दिया जिसका मुख्य उद्देश्य उभरते हुए क्षेत्रों में क्रिकेट के पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करना था।

इन अकादमियों को हाई परफोर्मेंस सेंटर के तौर पर डिजाइन किया गया है। इनमें इंडोर अभ्यास पिच, अत्याधुनिक जिम, तापमान-नियंत्रित तैराकी पूल और प्रशासन तथा प्रशिक्षण के लिए अलग से ब्लॉक बनाए गए हैं।

बीसीसीआई के अध्यक्ष मिथुन मन्हास ने कहा, ‘‘यह पहल क्रिकेट के बुनियादी ढांचे को हर क्षेत्र तक पहुंचाने और इस खेल के लिए एक मजबूत, अधिक समावेशी नींव बनाने के हमारे साफ इरादे को दिखाती है। यह इस बात को पक्का करने की दिशा में भी एक अहम कदम है कि पूर्वोत्तर के उभरते हुए क्रिकेटरों को भी देश में किसी अन्य जगह की तरह ही अच्छे स्तर की सुविधाएं मिलें।’’

Releated Posts

ICC महिला रैंकिंग में मंधाना को घाटा, दीप्ति टॉप-5 में पहुंची

दुबई: आईसीसी की लेटेस्ट महिला टी20 बैटिंग रैंकिंग में भारतीय उप कप्तान स्मृति मंधाना पांचवें स्थान पर खिसक…

ByByEzaz Ahmad Apr 28, 2026

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग

न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 का 40वां मैच मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स (RR) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच…

ByByEzaz Ahmad Apr 28, 2026

Women T20 World Cup: इंग्लैंड की 15 सदस्यीय टीम घोषित, कोलमैन की एंट्र्री

लंदन: इंग्लैंड ने अगले महीने 12 जून से शुरू होने जा रही आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026…

ByByEzaz Ahmad Apr 28, 2026

RR vs PBKS: क्या न्यू चंडीगढ़ में बारिश बनेगी बाधा? जानें पिच रिपोर्ट, संभावित-11 और वेदर अपडेट

न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 का 40वां मैच आज यानी के मंगलवार को न्यू चंडीगढ़ में पंजाब किंग्स (PBKS)…

ByByEzaz Ahmad Apr 28, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top