• Home
  • क्रिकेट
  • लगातार हार के बाद भी मसूद की कुर्सी कायम, सरफराज को PCB में नई जिम्मेदारी!
Image

लगातार हार के बाद भी मसूद की कुर्सी कायम, सरफराज को PCB में नई जिम्मेदारी!

इस्लामाबाद: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने लगातार हार के बाद भी शान मसूद पर भरोसा बनाए रखा है और ऐसे में उनका टेस्ट टीम का कप्तान बने रहने की संभावना है।

पाकिस्तान को अगले महीने बांग्लादेश का दौरा करना है, जहां टीम 8 से 20 मई तक दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। इस सीरीज के साथ पाकिस्तान की टीम आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का एक नया चक्र शुरू करेगी।

मसूद की कप्तानी में पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया में 0-3 की करारी हार और साउथ अफ्रीका में 0-2 से सीरीज गंवाना पड़ा। इसके बाद हालांकि घरेलू मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ 2-1 की सीरीज जीत कुछ सकारात्मक परिणामों में रही, जबकि वेस्टइंडीज के खिलाफ 1-1 की बराबरी ने टीम की अस्थिरता को फिर उजागर किया।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पीसीबी लंबे फॉर्मेट में स्थिरता बनाए रखना चाहता है, भले ही मसूद की कप्तानी और बल्लेबाजी फॉर्म को लेकर आलोचना हो रही हो, खासकर तब जब पाकिस्तान पिछले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप चक्र में सबसे निचले पायदान पर रहा था।

सरफराज का हेड कोच बनना तय

मसूद के अलावा पूर्व कप्तान सरफराज अहमद को रेड-बॉल फॉर्मेट के लिए हेड कोच नियुक्त किए जाने की उम्मीद है। एक बड़े फैसले के तहत सफराज के अजहर महमूद की जगह रेड-बॉल हेड कोच बनने की संभावना है। माना जा रहा है कि यह कदम कप्तान और टीम मैनेजमेंट के बीच बेहतर तालमेल सुनिश्चित करने के लिए उठाया जा रहा है, क्योंकि मसूद और सरफराज के बीच मजबूत समझ है।

पाकिस्तान मौजूदा डब्ल्यूटीसी चक्र में तीन टेस्ट सीरीज खेलने वाला है। यह देश बांग्लादेश, वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज खेलेगा। बांग्लादेश दौरे के लिए टीम की घोषणा जल्द ही होने की उम्मीद है, जिसमें युवा सलामी बल्लेबाज अजान अवैस घरेलू क्रिकेट में अपने शानदार प्रदर्शन के बाद टीम में जगह बनाने के प्रबल दावेदार हैं।

इस बीच, लाहौर में नेशनल क्रिकेट एकेडमी में सरफराज और एकेडमी के कोचों की देखरेख में रेड-बॉल ट्रेनिंग कैंप चल रहा है, क्योंकि पाकिस्तान टेस्ट फॉर्मेट में अपनी टीम को फिर से खड़ा करने की कोशिश कर रहा है।

Releated Posts

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने लिया बदला, बेंगलुरु को 4 विकेट से हराया

अहमदाबाद: गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजों की उपयोगी पारियों के दम पर गुजरात टाइटंस नेगुरुवार को…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

IPL 2026: एक ओवर में 5 चौके लगाकर इस मामले में नंबर-1 बने कोहली

अहमदाबाद: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी चुनी

अहमदाबाद: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 42वां मैच गुजरात टाइटंस (GT) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

क्या हार्दिक से छिनेगी मुंबई की कप्तानी? पूर्व क्रिकेटर बोले- टीम से बाहर करो

मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में बुरा हाल है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top