• Home
  • खेल दुनिया की हलचल
  • ड्रग टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद मुश्किल में फंसे पाकिस्तानी क्रिकेटर नवाज, PCB करेगा जांच
Mohammad Nawaz

ड्रग टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद मुश्किल में फंसे पाकिस्तानी क्रिकेटर नवाज, PCB करेगा जांच

नई दिल्ली: पाकिस्तानी ऑलराउंडर मोहम्मद नवाज (Mohammad Nawaz) मुश्किल में फंसते हुए नजर आ रहे हैं। नवाज को लेकर कहा जा रहा है कि वह ड्रग टेस्ट पॉजिटिव पाए गए हैं और अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने उनके खिलाफ जांच शुरू कर दी है। वह इस समय पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में मुल्तान सुल्तान्स की तरफ से खेल रहे हैं।

‘ईएसपीएनक्रिकइन्फो’ के मुताबिक, इस मामले के सामने आने के बाद इंग्लैंड की काउंटी टीम सरे के साथ टी20 ब्लास्ट के लिए उनका प्रस्तावित करार भी रद्द हो गया है। नवाज का यह सैंपल इसी साल हुए टी20 वर्ल्ड कप के दौरान लिया गया था, जिसमें रिक्रिएशनल ड्रग्स पाए गए हैं।

सूत्रों ने पीसीबी के प्रवक्ता के हवाले से कहा, “इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को इस मामले की जानकारी दी है। पीसीबी ने उचित प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस प्रक्रिया के नतीजे आज आईसीसी को बता दिए जाएंगे।”

32 साल के नवाज टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तानी टीम का हिस्सा थे, जहां उन्होंने 7 मैचों में इतने ही विकेट चटकाए थे और 15 रन बनाए थे। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि नवाज का सरे के साथ हुए कॉन्ट्रैक्ट को रद्द कर दिया गया है।

उन्हें दो सप्ताह पहले ही पीसीबी से NOC मिला था। उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 98 मैचों में 101 विकेट लिए हैं। इस फॉर्मेट में उनके नाम दो बार ‘5-विकेट हॉल’ भी हैं। उन्होंने साथ ही 911 रन भी बनाए हैं।

Releated Posts

क्वीन सिरिकिट कप के लिए तीन सदस्यीय दल भेजेगा भारतीय गोल्फ संघ

नई दिल्ली: भारतीय गोल्फ संघ (IGU), जो युवा मामले एवं खेल मंत्रालय (MYAS) और अंतर्राष्ट्रीय गोल्फ महासंघ (IGF)…

ByByEzaz Ahmad May 6, 2026

Thomas Cup Finals: क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे की चुनौती का सामना करेगा भारत

नई दिल्ली: BWF थॉमस कप फाइनल्स 2026 में गुरुवार को खेला गया नॉकआउउट ड्रॉ होने के बाद भारतीय…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

विनेश ने रैंकिंग टूर्नामेंट के लिए किया पंजीकरण, WFI पर लगाई थी बाधा डालने का आरोप

नई दिल्ली: भारत की स्टार पहलवान विनेश फोगाट ने मंगलवार को पुष्टि की कि उन्होंने गोंडा में होने…

ByByEzaz Ahmad Apr 28, 2026

कॉमनवेल्थ जूनियर वेटलिंफ्टिंग चैंपियनशिप में भारत ने जीते 4 स्वर्ण

नई दिल्ली: भारतीय वेटलिंफ्टरों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए समोआ के अपिया में जारी कॉमनवेल्थ जूनियर वेटलिंफ्टिंग चैंपियनशिप…

ByByEzaz Ahmad Apr 28, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top