• Home
  • IPL 2026
  • IPL 2026: फरेरा की ‘फरारी’ से राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को थमाई पहली हार
PBKS vs RR

IPL 2026: फरेरा की ‘फरारी’ से राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को थमाई पहली हार

न्यू चंडीगढ़: पंजाब किंग्स को आखिरकार आईपीएल 2026 की पहली हार का स्वाद चखना पड़ा है। राजस्थान रॉयल्स ने मंगलवार को आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) को 6 विकेट से हरा दिया। महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 222 रन बनाए, जिसे राजस्थान ने 19.2 ओवर में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया।

राजस्थान की नौ मैचों में यह छठी जीत है और टीम अब 12 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर है। पंजाब किंग्स को इस सीजन में पहली बार हार मिली है। पंजाब आठ मैचों में छह जीत और एक हार के बाद 13 अंक लेकर पहले नंबर पर है।

राजस्थान रॉयल्स के लिए इस मैच में डोनोवन फरेरा टॉप स्कोरर रहे। उन्होंने शुभन दुबे के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए सिर्फ 32 गेंदों पर 77 रन की साझेदारी करके पंजाब किंग्स को इस सीजन की उसकी पहली हार थमा दी। फरेरा ने 26 गेंदों पर छह चौके और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 52 रनों की मैच विनिंग पारी खेली।

उनके अलावा यशस्वी जायसवाल ने 51, वैभव सूर्यवंशी ने 43, ध्रुव जुरेल ने 16, कप्तान रियान पराग ने 29 और शुभम दुबे ने सिर्फ 12 गेंदों पर तीन चौके और दो छक्कों के सहारे नाबाद 31 रन बनाए।

इससे पहले, टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स के लिए प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन ने मिलकर सिर्फ 2.5 ओवर में 37 रन जोड़े। प्रियांश 11 गेंदों में 29 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, कूपर कोनोली ने 14 गेंदों में 30 रनों का योगदान दिया।

प्रभसिमरन सिंह ने 44 गेंदों में 59 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 6 चौके और एक छक्का लगाया। वहीं, कप्तान श्रेयस अय्यर ने 27 गेंदों का सामना करते हुए एक चौके और एक छक्के की मदद से 30 रन बनाए।

अंत के ओवरों में मार्कस स्टोइनिस ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 22 गेंदों का सामना करते हुए 62 रनों की नाबाद पारी खेली। अपनी इस पारी में स्टोइनिस ने 4 चौके और 6 गगनचुंबी छक्के लगाए।

वहीं, सूर्यांश 3 रन बनाकर नाबाद रहे। सूर्यांश और स्टोइनिस ने मिलकर पांचवें विकेट के लिए सिर्फ 12 गेंदों में 41 रनों की साझेदारी निभाई। स्टोइनिस ने पारी के आखिरी ओवर में बृजेश शर्मा के खिलाफ 24 रन बटोरे।

Releated Posts

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने लिया बदला, बेंगलुरु को 4 विकेट से हराया

अहमदाबाद: गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजों की उपयोगी पारियों के दम पर गुजरात टाइटंस नेगुरुवार को…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

IPL 2026: एक ओवर में 5 चौके लगाकर इस मामले में नंबर-1 बने कोहली

अहमदाबाद: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी चुनी

अहमदाबाद: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 42वां मैच गुजरात टाइटंस (GT) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

क्या हार्दिक से छिनेगी मुंबई की कप्तानी? पूर्व क्रिकेटर बोले- टीम से बाहर करो

मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में बुरा हाल है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top