• Home
  • क्रिकेट
  • श्रीलंका के नए हेड कोच बने गैरी कर्स्टन बोले- टीम को वर्ल्ड चैंपियन बनाना लक्ष्य
Image

श्रीलंका के नए हेड कोच बने गैरी कर्स्टन बोले- टीम को वर्ल्ड चैंपियन बनाना लक्ष्य

कोलंबो: अपनी कोचिंग में भारत को 2011 का वनडे वर्ल्ड कप जिताने वाले दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज गैरी कर्स्टन अब श्रीलंकाई खिलाड़ियों को अपना गुरुमंत्र देते नजर आएंगे। क्रिकेट श्रीलंका (SLC) ने कर्स्टन को दो साल के अपनी पुरुष टीम का हेड कोच नियुक्त किया है। उनका कार्यकाल 15 अप्रैल से शुरू हो गया है और वह 14 अप्रैल 2028 तक अपने पद पर रहेंगे।

श्रीलंका की टीम अब 2027 वनडे वर्ल्ड कप में कर्स्टन के मार्गदर्शन में उतरेगी। यह टूर्नामेंट साउथ अफ़्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाना है। 58 वर्षीय कर्स्टन सनथ जयासूर्या की जगह लेंगे। श्रीलंका के नए मुख्य कोच गैरी कर्स्टन का लक्ष्य एक ऐसी टीम तैयार करना है जो 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप में खिताब के लिए मजबूत दावेदारी पेश कर सके।

कर्स्टन के पास कोचिंग का लंबा अनुभव है और वह 2008 से 2011 तक भारत के मुख्य कोच रहे थे। उनके कार्यकाल के दौरान भारत ने वनडे विश्व कप का ख़िताब अपने नाम किया था। इसके बाद वह 2011 से 2013 तक साउथ अफ़्रीका के मुख्य कोच रहे और उनके कार्यकाल के दौरान साउथ अफ़्रीकी टीम ने टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया। हालिया T20 विश्व कप के लिए कर्स्टन नामीबिया के साथ बतौर सलाहकार जुड़े थे।

कर्स्टन ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ” हम सभी प्रत्येक प्रारूप में अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं। आगे कुछ बड़ी प्रतियोगिताएं खेली जानी है जिनमें 17 महीने बाद होने वाला पुरुष वनडे विश्व कप भी शामिल है। हम इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करना चाहेंगे।’’

श्रीलंका 2011 के बाद से वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल तक भी नहीं पहुंचा है। भारत ने उसे 2011 में फाइनल में हराया था। उस समय कर्स्टन भारत के मुख्य कोच थे।

उन्होंने कहा कि वह सभी प्रारूपों के लिए सबसे संतुलित टीम तैयार करने की कोशिश कर रहे थे। कर्स्टन ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि इस समय मेरी प्राथमिकता यही है और मैंने इस पर काम करना भी शुरू कर दिया है। हम अलग-अलग प्रारूपों में विभिन्न भूमिकाओं के लिए खिलाड़ी तैयार करने पर ध्यान दे रहे हैं।’’

Releated Posts

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने लिया बदला, बेंगलुरु को 4 विकेट से हराया

अहमदाबाद: गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजों की उपयोगी पारियों के दम पर गुजरात टाइटंस नेगुरुवार को…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

IPL 2026: एक ओवर में 5 चौके लगाकर इस मामले में नंबर-1 बने कोहली

अहमदाबाद: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी चुनी

अहमदाबाद: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 42वां मैच गुजरात टाइटंस (GT) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

क्या हार्दिक से छिनेगी मुंबई की कप्तानी? पूर्व क्रिकेटर बोले- टीम से बाहर करो

मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में बुरा हाल है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top