• Home
  • IPL 2026
  • MI स्क्वॉड का हिस्सा बना युवा ऑलराउंडर, जानिए कौन हैं ये वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी
Image

MI स्क्वॉड का हिस्सा बना युवा ऑलराउंडर, जानिए कौन हैं ये वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी

मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के बाकी बचे मैचों के लिए एक युवा ऑलराउंडर को अपनी टीम में शामिल किया है। मुंबई इंडियंस को लीग के 19वें सीजन में अपना अगला मुकाबला गुरुवार को अपने घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ है।

इस मैच से पहले मुंबई ने 21 वर्षीय ऑलराउंडर को अपने साथ जोड़कर टीम को और मजबूती प्रदान की है। मुंबई ने आईपीएल 2026 सीजन की शुरुआत कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ जीत के साथ की थी, लेकिन इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ तीन मैचों में उसे लगातार हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई की टीम अभी अंकतालिका में नौवें स्थान पर है।

मुंबई ने भगत को अपने साथ जोड़ा

आईपीएल की ओर से गुरुवार को जारी एक बयान में कहा गया है कि मुंबई इंडियंस ने सीजन के बाकी बचे मैचों के लिए चोटिल अथर्व अंकोलेकर की कृष भगत (Krish Bhagat) को अपनी टीम में शामिल किया है।

आईपीएल की तरफ से जारी बयान में कहा गया, “मुंबई इंडियंस ने अथर्व अंकोलेकर की जगह कृष भगत को साइन किया है, जो चोट के कारण टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से बाहर हो गए हैं। 21 साल के भगत ने पंजाब के लिए 7 प्रथम श्रेणी और 9 लिस्ट ए मैच खेले हैं। वह दाएं हाथ के मध्यम गति के तेज गेंदबाज हैं। उन्होंने लिस्ट ए क्रिकेट में अर्धशतक भी लगाया है।”

कौन हैं कृष भगत?

कृष तेज गेंदबाज और निचले क्रम के उपयोगी बल्लेबाज हैं। वह पिछले दो वर्षों से मुंबई इंडियंस के ट्रायल्स का हिस्सा रहे हैं। वह पंजाब के लिए घरेलू क्रिकेट में खेलते हैं। दाएं हाथ के मध्यम गति के तेज गेंदबाज कृष भगत 30 लाख रुपये के बेस प्राइस पर एमआई का हिस्सा बने हैं।

उन्होंने 2026 में डीवाई पाटिल टी20 कप में रिलायंस टीम के लिए खेला था और प्री-सीजन से टीम के साथ सपोर्ट बॉलर रहे हैं। अंकोलेकर 2020 में भारत की अंडर-19 विश्व कप टीम का हिस्सा थे और 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ एसीसी अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच भी थे।

Releated Posts

KKR vs GT: कोलकाता ने जीता टॉस, साइफर्ट की प्लेइंग-11 में वापसी

अहमदाबाद: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 25वें मैच में शुक्रवार को गुजरात…

ByByEzaz Ahmad Apr 17, 2026

RR के टीम मैनेजर पर लगा 1 लाख रुपये का जुर्माना, जानिए क्यों?

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के टीम मैनेजर रोमी भिंडर पर बीसीसीआई ने…

ByByEzaz Ahmad Apr 17, 2026

GT को लगा बड़ा झटका, 4 शतक जड़ने वाला खिलाड़ी बाहर

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस (GT) को उस समय एक बड़ा झटका लगा जब…

ByByEzaz Ahmad Apr 17, 2026

IPL 2026: ‘कोहली का विकेट लेना सपना सच होने जैसा’, युवा खिलाड़ी ने किया खुलासा

नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में शनिवार को डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना अपने घर में…

ByByEzaz Ahmad Apr 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top