• Home
  • IPL 2026
  • 40 मिनट विकेटकीपिंग, 1 घंटे बैटिंग; 44 साल के धोनी क्या MI के खिलाफ उतरेंगे?
Image

40 मिनट विकेटकीपिंग, 1 घंटे बैटिंग; 44 साल के धोनी क्या MI के खिलाफ उतरेंगे?

चेन्नई: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2026 में वापसी करने के लिए जमकर पसीना बहा रहे हैं। 44 साल के धोनी ने इस सीजन में अब तक एक भी मैच नहीं खेला है।

चेन्नई को गुरुवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ उसके घर में भिड़ना है। इस मैच में सीएसके के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज धोनी खेलेंगे या नहीं, चर्चा का विषय बना हुआ है।

धोनी को मंगलवार (21 अप्रैल) को वानखेड़े स्टेडियम में विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी की प्रैक्टिस करते हुए देखा गया। माही ने करीब 40 मिनट तक विकेटकीपिंग की और फिर उन्होंने नेट्स में लगभग एक घंटे तक बल्लेबाजी की प्रैक्टिस की। इससे उनके एमआई के खिलाफ खेलने के कयास लग रहे हैं।

आईपीएल 2026 की शुरुआत से ठीक पहले पिंडली की चोट का सामना करने वाले एमएस धोनी सीजन में एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं। एमआई के खिलाफ भी वह सीएसके की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे या नहीं, इस पर तस्वीर साफ नहीं है। हालांकि धोनी की वापसी से निश्चित रूप से सीएसके का आत्मविश्वास बढ़ेगा।

सीएसके के लिए आईपीएल 2026 अब तक साधारण रहा है। टीम 6 मैचों में 2 जीत और 4 हार के साथ अंकतालिका में आठवें स्थान पर है।

Releated Posts

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने लिया बदला, बेंगलुरु को 4 विकेट से हराया

अहमदाबाद: गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजों की उपयोगी पारियों के दम पर गुजरात टाइटंस नेगुरुवार को…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

IPL 2026: एक ओवर में 5 चौके लगाकर इस मामले में नंबर-1 बने कोहली

अहमदाबाद: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी चुनी

अहमदाबाद: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 42वां मैच गुजरात टाइटंस (GT) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

क्या हार्दिक से छिनेगी मुंबई की कप्तानी? पूर्व क्रिकेटर बोले- टीम से बाहर करो

मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में बुरा हाल है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top