• Home
  • IPL 2026
  • रिकेल्टन ने MI के लिए ठोका सबसे तेज शतक, 18 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
Ryan Rickelton

रिकेल्टन ने MI के लिए ठोका सबसे तेज शतक, 18 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

मुंबई: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 41वां मैच मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुंबई इंडियंस ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रेयान रिकेल्टन के नाबाद शतक की बदौलत 5 विकेट पर 243 रन का विशाल स्कोर बना डाला।

रिकेल्टन ने जड़ा IPL का अपना पहला शतक

मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज रेयान रिकेल्टन ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में 55 गेंदों पर 10 चौके और पांच छक्कों की मदद से 123 रन की नाबाद पारी खेली। उन्होंने सिर्फ 44 गेंदों पर शतक ठोक दिया। रिकेल्टन का आईपीएल में यह पहला शतक है।

MI के लिए ठोका सबसे तेज शतक

रिकेल्टन इसके साथ ही मुंबई इंडियंस के लिए सबसे तेज शतक बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में 18 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। रिकेल्टन ने आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए सबसे तेज शतक लगाने के मामले में श्रीलंका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सनथ जयसूर्या का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

जयसूर्या ने आईपीएल 2008 में मुंबई इंडियंस के लिए चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ 45 गेंदों में शतक पूरा किया था।
तिलक वर्मा भी मुंबई के लिए 45 गेदों में शतक जमा चुके हैं। उन्होंने यह कारनामा मौजूदा सीजन में गुजरात टाइटंस (जीटी) के खिलाफ किया था।

कैमरून ग्रीन इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने साल 2023 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 47 गेंदों में शतक पूरा किया था। सूर्यकुमार यादव (49 गेंदें) इस लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं, जिन्होंने आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 49 गेंदों में शतक लगाया था।

IPL में MI के टॉप स्कोरर बने

रिकेल्टन ने मुंबई इंडियंस के लिए सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में भी जयसूर्या (नाबाद 114 रन बनाम सीएसके) को पीछा छोड़ दिया। रिकेल्टन आईपीएल में एमआई के शतक शतक लगाने वाले नौवें प्लेयर हैं।

इस पारी में रिकेल्टन ने 23 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, जो एमआई की तरफ से संयुक्त रूप से सातवां सबसे तेज अर्धशतक है। मुंबई इंडियंस के लिए सबसे तेज आईपीएल अर्धशतक का रिकॉर्ड ईशान किशन के नाम पर है, जिन्होंने 8 अक्टूबर 2021 को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ महज 16 गेंदों में इस आंकड़े को छुआ था।

इससे पहले रयान रिकेल्टन 29 मार्च 2026 को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ 24 गेंदों में अर्धशतक लगा चुके थे।

Releated Posts

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने लिया बदला, बेंगलुरु को 4 विकेट से हराया

अहमदाबाद: गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजों की उपयोगी पारियों के दम पर गुजरात टाइटंस नेगुरुवार को…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

IPL 2026: एक ओवर में 5 चौके लगाकर इस मामले में नंबर-1 बने कोहली

अहमदाबाद: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी चुनी

अहमदाबाद: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 42वां मैच गुजरात टाइटंस (GT) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

क्या हार्दिक से छिनेगी मुंबई की कप्तानी? पूर्व क्रिकेटर बोले- टीम से बाहर करो

मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में बुरा हाल है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top