मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 41वें मैच में बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया है।
इस मैच में क्विटंन डिकॉक मुंबई इंडियंस की प्लेइंग-11 का हिस्सा नहीं हैं। वह कलाई की चोट से जूझ रहे हैं। मुंबई ने रेयान रिकेल्टन और रोबिन मिंज को एकादश में शामिल किया गया है।
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने बताया कि चोटिल अनुभवी सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को अब भी एकादश में वापसी के लिए कुछ और मैच लगेंगे।
सनराइजर्स हैदराबाद ने शिवांग की जगह हर्ष दुबे को अंतिम एकादश में जगह दी है।
सनराइजर्स हैदराबाद 8 में से 5 मैच जीतकर फिलहाल प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर मौजूद है, जबकि मुंबई इंडियंस 7 में से 5 मुकाबले गंवाकर 9वें पायदान पर है।
सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), हर्ष दुबे, साकिब हुसैन, प्रफुल हिंगे और ईशान मलिंगा।
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), रॉबिन मिंज, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, एएम गजनफर और अश्वनी कुमार।















