• Home
  • IPL 2026
  • IPL 2026: पंजाब किंग्स 7 विकेट से जीता, MI की लगातार चौथी हार
Image

IPL 2026: पंजाब किंग्स 7 विकेट से जीता, MI की लगातार चौथी हार

मुंबई: पंजाब किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में गुरुवार को खेले गए एक मैच में मुंबई इंडियन्स को सात विकेट से करारी शिकस्त दी। इस जीत के बाद पंजाब किंग्स ने अंकतालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया।

वानखेड़े स्टेडियम में मेजबान मुंबई इंडियंस ने क्विंटन डीकॉक (नाबाद 112) की मदद से 195/6 का स्कोर बनाया, जिसे पंजाब ने 21 गेंद शेष रहते सिर्फ तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया।

पहले पायदान पर पहुंची पंजाब

पंजाब किंग्स की पांच मैचों में यह चौथी जीत है। उसका एक मैच रद्द हो गया था और टीम अभी भी इस सीजन में अजेय चल रही है। नौ अंकों के साथ पंजाब अब प्वाइंट्स टेबल में पहले नंबर पर पहुंच गई है। वहीं, मुंबई इंडियंस को पांच मैचों में लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ा है।

श्रेयस अय्यर और प्रभसिमरन ने जड़ी फिफ्टी

196 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। प्रियांश आर्या 9 गेंदों में 15 रन बनाने के बाद अल्लाह गजनफर का शिकार बने। वहीं, कूपर कोनोली भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 12 गेंदों का सामना करने के बाद 17 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर और प्रभसिमरन सिंह ने तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी निभाई। दोनों ने मिलकर 66 गेंदों में 139 रनों की साझेदारी निभाई।

श्रेयस अय्यर ने 35 गेंदों में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 66 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान अय्यर ने 5 चौके और 4 छक्के लगाए। वहीं, प्रभसिमरन सिंह ने 39 गेंदों में 11 चौके और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 89 रन बनाए। वहीं, मार्कस स्टोइनिस 10 रन बनाकर नाबाद रहे।

गेंदबाजी में एमआई की तरफ से अल्लाह गजनफर ने 31 रन देकर 2 विकेट चटकाए, जबकि शार्दुल ठाकुर ने एक विकेट चटकाया।

इससे पहले, मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 195 रन बनाए। एमआई की शुरुआत अच्छी नहीं रही और रयान रिकेल्टन सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, सूर्यकुमार यादव बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। हालांकि, तीसरे विकेट के लिए नमन धीर और क्विंटन डी कॉक ने मिलकर 68 गेंदों में 122 रनों की साझेदारी निभाई। नमन ने 31 गेंदों में 50 रनों की दमदार पारी खेली।

डीकॉक ने जड़ा अपना तीसरा शतक

वहीं, डी कॉक ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अपने आईपीएल करियर का तीसरा शतक लगाया। उन्होंने 60 गेंदों का सामना करते हुए 186 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 8 चौके और 7 छक्के लगाए। हार्दिक पांड्या ने 12 गेंदों में 14 रन बनाए, तो तिलक वर्मा 8 रन बनाकर रनआउट हुए।

गेंदबाजी में पंजाब किंग्स की तरफ से अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में सिर्फ 22 रन खर्च करते हुए 3 विकेट निकाले। वहीं, मार्को जानसेन और शशांक सिंह ने एक-एक विकेट निकाला।

Releated Posts

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने लिया बदला, बेंगलुरु को 4 विकेट से हराया

अहमदाबाद: गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजों की उपयोगी पारियों के दम पर गुजरात टाइटंस नेगुरुवार को…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

IPL 2026: एक ओवर में 5 चौके लगाकर इस मामले में नंबर-1 बने कोहली

अहमदाबाद: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी चुनी

अहमदाबाद: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 42वां मैच गुजरात टाइटंस (GT) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

क्या हार्दिक से छिनेगी मुंबई की कप्तानी? पूर्व क्रिकेटर बोले- टीम से बाहर करो

मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में बुरा हाल है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top