• Home
  • IPL 2026
  • अर्शदीप ने रचा इतिहास, यह कीर्तिमान बनाने वाले पहले बॉलर बने
Image

अर्शदीप ने रचा इतिहास, यह कीर्तिमान बनाने वाले पहले बॉलर बने

मुंबई: आईपीएल 2026 का 24वां मुकाबला गुरुवार को मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स (MI vs PBKS) के बीच वानखेड़े स्टेडियम पर खेला जा रहा है। इस मुकाबले में पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने इतिहास रच दिया है। अर्शदीप ने वो कमाल कर दिया है, जोकि अब तक पंजाब किंग्स के किसी भी गेंदबाज ने नहीं किया था। उन्होंने मैच में चार ओवर में 22 रन देकर तीन विकेट चटकाए।

अर्शदीप ने मुंबई इंडियंस की पारी के तीसरे ओवर की पहली ही गेंद पर रयान रिकेल्टन को आउट करने के साथ ही आईपीएल में विकेटों का शतक पूरा किया। अर्शदीप रिकेल्टन को आउट करने के बाद अगली ही गेंद पर सूर्यकुमार यादव को बिना खाता खोले पवेलियन भेजा। इस मुकाबले से पहले अर्शदीप का प्रदर्शन आईपीएल 2026 में कुछ खास नहीं रहा है। वह अपनी लाइन एंड लेंथ से भटके हुए नजर आए।

100 विकेट लेने वाले पंजाब किंग्स के पहले गेंदबाज

27 साल के अर्शदीप ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में एक ही ओवर में दो विकेट लेने के साथ ही आईपीएल में 100 विकेट पूरे कर लिए। वह पंजाब किंग्स की ओर से आईपीएल में 100 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। अर्शदीप के बाद पंजाब किंग्स की ओर से सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में पीयूष चावला दूसरे नंबर पर काबिज हैं।

चावला ने पीबीकेएस की तरफ से खेलते हुए 84 विकेट चटकाए। वहीं, संदीप शर्मा 73 विकेट के साथ लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। इसके साथ ही अर्शदीप आईपीएल में यह मुकाम हासिल करने वाले बाएं हाथ के महज पांचवें तेज गेंदबाज हैं। अर्शदीप से पहले यह उपलब्धि ट्रेंट बोल्ट, जयदेव उनादकट, आशीष नेहरा और जहीर खान ही हासिल कर सके हैं।

Releated Posts

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने लिया बदला, बेंगलुरु को 4 विकेट से हराया

अहमदाबाद: गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजों की उपयोगी पारियों के दम पर गुजरात टाइटंस नेगुरुवार को…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

IPL 2026: एक ओवर में 5 चौके लगाकर इस मामले में नंबर-1 बने कोहली

अहमदाबाद: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी चुनी

अहमदाबाद: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 42वां मैच गुजरात टाइटंस (GT) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

क्या हार्दिक से छिनेगी मुंबई की कप्तानी? पूर्व क्रिकेटर बोले- टीम से बाहर करो

मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में बुरा हाल है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top