• Home
  • IPL 2026
  • ‘तिलक वर्मा होंगे कप्तान’… दिग्गज ने बताया कब आएगा वो शुभ मुहूर्त
Tilak Varma

‘तिलक वर्मा होंगे कप्तान’… दिग्गज ने बताया कब आएगा वो शुभ मुहूर्त

अहमदाबाद: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में सोमवार को मुंबई इंडियंस के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज तिलक वर्मा (Tilak Varma) ने शानदार नाबाद शतकीय पारी खेली। उनकी इस पारी के दम पर मुंबई इंडियंस ने ना सिर्फ 99 रनों से जीत दर्ज की बल्कि बेहतर नेट रनरेट के चलते अंकतालिका में 10वें से सातवें नंबर पर छलांग भी लगा दी।

तिलक ने कप्तान हार्दिक पांड्या के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 38 गेंदों में 81 रन की साझेदारी की। एमआई ने 17वें ओवर की समाप्ति तक 4 विकेट खोकर 141 रन बना लिए थे।

तिलक वर्मा ने 18वें ओवर की शुरुआती 5 गेंदों पर बाउंड्री लगाईं। अशोक शर्मा के इस ओवर में कुल 26 रन पिटे। 19वें ओवर की समाप्ति तक तिलक वर्मा 80 रन बना चुके थे, जिसके बाद अंतिम ओवर में 4 बाउंड्री के साथ उन्होंने अपना शतक पूरा किया। तिलक 45 गेंदों में 7 छक्कों और 8 चौकों के साथ 101 रन बनाकर नाबाद रहे।

तिलक की इस पारी पर अब रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा भी तिलक की इस पारी से काफी प्रभावित नजर आए। उन्होंने एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि आने वाले अगले दो साल में तिलक आईपीएल में किसी टीम के कप्तान बन सकते हैं।

आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ” तिलक वर्मा ने गुजरात टाइटंस को एक रन से हरा दिया। उन्होंने कुल 101 रन बनाए और पूरे गुजरात टाइटंस की टीम 100 रन ही बना सकी। मुझे लगता है कि वह दिन दूर नहीं है जब वह किसी आईपीएल फ्रैंचाइजी की कप्तानी करेगा।”

उन्होंने कहा, ” आप सोच रहे होंगे कि आखिर एक पारी खेलने के बाद कोई कप्तान कैसे बन सकता है। लेकिन आज से दो साल बाद और शायद उससे पहले ही तिलक वर्मा आईपीएल में किसी टीम की कप्तानी कर रहे होंगे। ऐसा मुझे समझ में आता है।”

चोपड़ा ने आगे कहा, ” उन्होंने पहली 22 गेंद पर सिर्फ 19 रन बनाए थे। वह धीमी बल्लेबाजी कर रहे थे और काफी संघर्ष करते हुए दिख रहे थे। सूर्यकुमार यादव, क्विंटन डि कॉक और दानिश मालेवार आउट हो चुके थे। तो परिस्थितियां खराब थीं। जब नमन धीर आउट हुए तो ऐसा लगा कि मुंबई के हाथ से मुकाबला निकल चुका है. और अब कुछ नहीं होने वाला।”

Releated Posts

CSK को लगा बड़ा झटका, आयुष म्हात्रे IPL 2026 से बाहर

नई दिल्ली: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) आईपीएल 2026 से बाहर हो…

ByByEzaz Ahmad Apr 21, 2026

IPL 2026: लखनऊ-राजस्थान की नजरें विजयी वापसी पर, इकाना में होगा मुकाबला

लखनऊ: राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स (RR vs LSG) की टीम प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 32वें…

ByByEzaz Ahmad Apr 21, 2026

करारी हार के बाद भड़के शुभमन गिल, इन्हें ठहराया जिम्मेदार

अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस को सोमवार को अपने घर में मुंबई इंडियंस के हाथों 99 रनों से करारी शिकस्त…

ByByEzaz Ahmad Apr 21, 2026

कैसे हार्दिक की एक ‘सीक्रेट मैसेज’ ने तिलक में जोश भर दिया? कप्तान ने बताया

अहमदाबाद: आईपीएल 2026 में लगातार चार हार के बाद मुंबई इंडियंस आखिरकार जीत की पटरी पर लौट आई।…

ByByEzaz Ahmad Apr 21, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top