• Home
  • IPL 2026
  • दिल्ली पुलिस ने सिर्फ 11 मिनट में लुंगी एनगिडी को अस्पताल पहुंचाया
Lungi Ngidi

दिल्ली पुलिस ने सिर्फ 11 मिनट में लुंगी एनगिडी को अस्पताल पहुंचाया

नई दिल्ली: पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2026 के 35वें मैच में शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हरा दिया। दिल्ली ने 2 विकेट पर 264 रन का स्कोर बनाया, जिसे पंजाब ने सात गेंद शेष रहते सिर्फ चार विकेट खोकर हासिल कर लिया।

दिल्ली कैपिटल्स ने लुंगी एनगिडी की इंजरी को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। एनगिडी को आईपीएल 2026 के 35वें मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलते हुए कैच पकड़ने के प्रयास में सिर पर गंभीर चोट लग गई थी, जिसके बाद उन्हें मैदान से सीधा अस्पताल ले जाया गया था।

दिल्ली कैपिटल्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर लुंगी एनगिडी पर अपडेट देते हुए लिखा, “एनगिडी की हालत स्थिर है और उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।”

एनगिडी के जल्द ठीक होने की कामना करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने भी ट्वीट किया। सीएसके ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, “लुंगी एनगिडी को हमारी सारी ताकत भेज रहे हैं और उनके जल्दी ठीक होने की कामना करते हैं।

वहीं, आरआर ने लिखा, “लुंगी एनगिडी के जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं और इस समय में उन्हें पूरी ताकत और सब्र भेज रहे हैं। मजबूत होकर वापस आओ।”

दिल्ली पुलिस ने ग्रीन कॉरिडोर बनाकर 11 मिनट में अस्पताल पहुंचाया

दिल्ली पुलिस ने लुंगी एनगिडी को मैदान से अस्पताल सिर्फ 11 मिनट में पहुंचाया। दिल्ली पुलिस ने बताया कि जैसे ही उन्हें मेडिकल इमरजेंसी की सूचना मिली वैसे ही उन्होंने बिना देरी करते हुए कार्रवाई की। एनगिडी को दिल्ली गेट स्थित मैदान से राजेंद्र नगर स्थित बीएलके मैक्स स्पेशियलिटी हॉस्पिटल शिफ्ट किया गया।

दोनों के बीच करीब सात किलोमीटर की दूरी थी और एसीपी ट्रैफिक संजय सिंह ने कंट्रोल रूम से बातचीत करके बिना रुकावट ग्रीन कॉरिडोर बनाने का निर्देश दिया, जिसके चलते एनगिडी महज चंद मिनटों के अंदर अस्पताल पहुंच सके।

दरअसल, पंजाब किंग्स की पारी के दौरान लुंगी एनगिडी एक कैच को पकड़ने के प्रयास में हवा में उछले, लेकिन इस दौरान उनके शरीर का बैलेंस बुरी तरह से बिगड़ गया और वह सिर के बल नीचे गिर गए।

जमीन पर गिरने की वजह से एनगिडी के सिर और गर्दन में गंभीर चोट आई। इसके बाद उन्हें स्ट्रेचर पर लेटाकर एम्बुलेंस के जरिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया। मैच में एनगिडी की कमी दिल्ली कैपिटल्स को साफतौर पर खली।

Releated Posts

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने लिया बदला, बेंगलुरु को 4 विकेट से हराया

अहमदाबाद: गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजों की उपयोगी पारियों के दम पर गुजरात टाइटंस नेगुरुवार को…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

IPL 2026: एक ओवर में 5 चौके लगाकर इस मामले में नंबर-1 बने कोहली

अहमदाबाद: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी चुनी

अहमदाबाद: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 42वां मैच गुजरात टाइटंस (GT) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

क्या हार्दिक से छिनेगी मुंबई की कप्तानी? पूर्व क्रिकेटर बोले- टीम से बाहर करो

मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में बुरा हाल है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top