• Home
  • IPL 2026
  • IPL 2026: राजस्थान के ‘रजवाड़ों’ ने लखनऊ के ‘नवाबों’ को उसके घर में घुसकर रौंदा
Image

IPL 2026: राजस्थान के ‘रजवाड़ों’ ने लखनऊ के ‘नवाबों’ को उसके घर में घुसकर रौंदा

लखनऊ: राजस्थान रॉयल्स (RR) ने कम स्कोर को डिफेंड करते हुए बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 40 रन से हराकर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में अपनी विजयी वापसी कर ली। सीजन के 32वें मैच में राजस्थान ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 6 विकेट पर 159 रन का स्कोर बनाया और फिर लखनऊ को 18 ओवर में 119 रन पर ढेर कर दिया।

राजस्थान की सात मैचों में यह पांचवीं जीत है और टीम अब 10 अंकों के साथ तालिका में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। वहीं, लखनऊ को सात मैचों में पांचवीं हार का सामना करना पड़ा है। लखनऊ की यह लगातार चौथी हार है।

भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में 160 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ के लिए मिचेल मार्श टॉप स्कोर रहे, जिन्होंने 41 गेंदों पर छह चौके और दो छक्कों की मदद से 55 रनों की पारी खेली। उनके अलाना निकोलस पूरन ने 22 और हिम्मत सिंह ने 15 रन बनाए। बाकी बल्लेबाज दोहरे अंकों में भी नहीं पहुंच पाए।

राजस्थान की ओर से जोफ्रा आर्चर ने तीन, नांद्रे बर्गर तथा बृजेश शर्मा ने दो-दो जबकि रवींद्र जडेजा और रवि बिश्नोई ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

इससे पहले, राजस्थान को यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी की सलामी जोड़ी ने 17 गेंदों में 32 रन की साझेदारी की। शमी ने तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर जायसवाल (22) को आउट किया। इसके बाद अगली गेंद पर ध्रुव जुरेल (0) का विकेट खो दिया। टीम ने इसी स्कोर पर चौथे ओवर की अंतिम गेंद पर वैभव सूर्यवंशी (8) का विकेट भी खो दिया।

राजस्थान रॉयल्स ने 32 के स्कोर पर अपने 3 विकेट खो दिए थे। यहां से कप्तान रियान पराग ने शिमरोन हेटमायर के साथ चौथे विकेट के लिए 30 गेंदों में इतने ही रन जोड़कर टीम को 62 के स्कोर तक पहुंचाया।

रियान 19 गेंदों में 1 छक्के और 2 चौकों के साथ 20 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद हेटमायर ने रवींद्र जडेजा के साथ 15 रन जुटाए। हेटमायर ने 22 रन टीम के खाते में जोड़े। यहां से डोनोवन फरेरा के साथ जडेजा ने 33 गेंदों में 33 रन जोड़कर टीम को शतक के पार पहुंचा दिया। फरेरा 19 गेंदों में 20 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

जडेजा ने शुभम दुबे के साथ सातवें विकेट के लिए 25 गेंदों में 49 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया। जडेजा 29 गेंदों में 1 छक्के और 2 चौकों के साथ 43 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि दुबे ने 11 गेंदों में 19 रन की नाबाद पारी खेली।

Releated Posts

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने लिया बदला, बेंगलुरु को 4 विकेट से हराया

अहमदाबाद: गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजों की उपयोगी पारियों के दम पर गुजरात टाइटंस नेगुरुवार को…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

IPL 2026: एक ओवर में 5 चौके लगाकर इस मामले में नंबर-1 बने कोहली

अहमदाबाद: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी चुनी

अहमदाबाद: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 42वां मैच गुजरात टाइटंस (GT) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

क्या हार्दिक से छिनेगी मुंबई की कप्तानी? पूर्व क्रिकेटर बोले- टीम से बाहर करो

मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में बुरा हाल है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

IPL 2026: क्या संन्यास से वापसी करेंगे क्लासेन? पूर्व क्रिकेटर ने कहा- फोन लगाओ

नई दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन (Heinrich Klaasen) इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

HBD Rohit Sharma: सभी 10 IPL फ्रेंचाइजियों ने ‘हिटमैन’ को दी जन्मदिन की बधाई

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को टी20 विश्व कप…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

‘हम सब फिर से बुमराह के नाम का माला जपेंगे’

मुंबई: भारतीय मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इन दिनों आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरस रहे हैं।…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

ई-सिगरेट पीना रियान पराग को पड़ा महंगा, लगा जुर्माना

नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में एक मैच के दौरान ड्रेसिंग रूम के अंदर वेप (ई-सिगरेट) का इस्तेमाल करने…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

DC vs RR: राजस्थान से भिड़ेगी दिल्ली, स्टार्क की वापसी संभव

जयपुर: दिल्ली कैपिटल्स की टीम आईपीएल 2026 में प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए शुक्रवार…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top