• Home
  • IPL 2026
  • LSG vs RR: आज जायंट्स का सामना रॉयल्स से, जानें पिच रिपोर्ट और वेदर अपडेट
Image

LSG vs RR: आज जायंट्स का सामना रॉयल्स से, जानें पिच रिपोर्ट और वेदर अपडेट

लखनऊ: आईपीएल 2026 का 32वां मुकाबला आज यानी के बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है।

आईपीएल 2026 में लखनऊ की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही है। टीम ने अब तक कुल 6 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से एलएसजी को सिर्फ 2 मैच में जीत मिली है। वहीं, 4 मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। टीम का बल्लेबाजी क्रम इस सीजन रनों के लिए संघर्ष करता नजर आया है।

गेंदबाजी में मोहम्मद शमी पिछले मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ काफी महंगे साबित हुए थे, और उन्होंने 4 ओवर में 56 रन दिए थे। हालांकि, इस मुकाबले को छोड़कर शमी इस सीजन अच्छी लय में दिखे हैं। प्रिंस यादव ने अपनी गेंदबाजी से काफी प्रभावित किया है, लेकिन आवेश खान और मोहसिन उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके हैं।

दूसरी तरफ, आईपीएल 2026 का आगाज लगातार 4 जीत के साथ करने वाली राजस्थान रॉयल्स को पिछले दोनों मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। कप्तान रियान पराग की खराब फॉर्म टीम के लिए चिंता का विषय बन गई हैं। शिमरोन हेटमायर भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके हैं।

हेड टू हेड रिकॉर्ड

आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच अब तक कुल 6 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 4 मैच आरआर ने जीते हैं, जबकि 2 मुकाबलों में एलएसजी ने जीत दर्ज की है।

पिच रिपोर्ट

इकाना स्टेडियम की पिच को स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार माना जाता है। बल्लेबाजों को यहां रन बनाने के लिए थोड़ा संघर्ष करना पड़ता है। गेंद बल्ले पर थोड़ा फंसकर आती है। यही वजह है कि इस मैदान पर ज्यादा बड़े स्कोर नहीं बनते हैं। एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को लखनऊ में मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा और बारिश होने की आशंका न के बराबर है।

स्क्वॉड:

लखनऊ सुपर जायंट्स फुल स्क्वॉड: ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, आयुष बदोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, जॉर्ज लिंडे, मोहम्मद शमी, अवेश खान, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव, मणिमारन सिद्धार्थ, शाहबाज अहमद, मयंक यादव, मैथ्यू ब्रीट्जके, एनरिक नॉर्टजे, जोश इंग्लिस, हिम्मत सिंह, मोहसिन खान, अर्जुन तेंदुलकर, आकाश महाराज सिंह, अक्षत रघुवंशी, अर्शिन कुलकर्णी, नमन तिवारी।

राजस्थान रॉयल्स फुल स्क्वॉड: रियान पराग (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, ब्रिजेश शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, रवि सिंह, शुभम दुबे, तुषार देशपांडे, एडम मिल्ने, दासुन शनाका, कुलदीप सेन, सुशांत मिश्रा, युद्धवीर चरक, क्वेना मफाका, विग्नेश पुथुर, अमन राव पेरला।

Releated Posts

ग्लास्गो में सबसे बड़े लक्ष्य के साथ कॉमनवेल्थ गेम्स का भव्य आगाज

नई दिल्ली/ग्लासगो।ग्लासगो में कॉमनवेल्थ खेलों का शानदार आगाज हुआ। हाइड्रो स्टेडियम (OVO Hydro Arena) में भारतीय दल ने…

ByBySanjeev Kumar Singh Jul 24, 2026

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने लिया बदला, बेंगलुरु को 4 विकेट से हराया

अहमदाबाद: गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजों की उपयोगी पारियों के दम पर गुजरात टाइटंस नेगुरुवार को…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

IPL 2026: एक ओवर में 5 चौके लगाकर इस मामले में नंबर-1 बने कोहली

अहमदाबाद: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी चुनी

अहमदाबाद: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 42वां मैच गुजरात टाइटंस (GT) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top