• Home
  • IPL 2026
  • मार्करम के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड, सबसे महंगे बॉलर बने
Image

मार्करम के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड, सबसे महंगे बॉलर बने

न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 का 29वां मुकाबले रविवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच खेला जा रहा है। मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में लखनऊ के स्पिनर एडेन मार्करम के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज जुड़ गया है।

LSG के सबसे महंगे बॉलर बने

मार्करम आईपीएल के इतिहास में लखनऊ सुपर जायंट्स के सबसे महंगे गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में अपने ओवर में 32 रन लुटा दिए। पंजाब किंग्स की पारी के 13वें और अपने स्पेल के पहले ओवर में मार्करम ने 32 रन खर्च कर दिए।

मार्करम के इस ओवर में पंजाब के बल्लेबाज प्रियांश आर्या और कूपर कॉनोली ने मिलकर कुल 5 छक्के लगाए। मार्करम से पहले यह अनचाहा रिकॉर्ड रवि बिश्नोई के नाम दर्ज था। उन्होंने आईपीएल 2022 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेलते हुए एलिमिनेटर मुकाबले में 27 रन दिए थे।

IPL 2026 का सबसे महंगा ओवर

मार्करम का यह ओवर आईपीएल 2026 का अब तक का सबसे महंगा ओवर बन गया है। पंजाब किंग्स की पारी के 13वें और अपने स्पेल के पहले ओवर में मार्करम ने 32 रन खर्च कर दिए। इसके बाद उनको ओवर ही नहीं मिला।

कूपर कॉनोली और प्रियांश आर्या ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए दूसरे विकेट के लिए 80 गेंदों में 182 रनों की लाजवाब साझेदारी निभाई। आईपीएल इतिहास में यह महज तीसरा मौका है, जब पंजाब किंग्स की तरफ से किसी जोड़ी ने 150 से ऊपर रनों की साझेदारी निभाई है। इससे पहले केएल राहुल और मयंक अग्रवाल ने 2020 में 183 रनों की साझेदारी की थी।

कोनोली ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 46 गेंदों में 87 रनों की दमदार पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी में 8 चौके और 7 गगनचुंबी छक्के लगाए। वहीं, प्रियांश ने महज 37 गेंदों का सामना करते हुए 93 रनों की लाजवाब पारी खेली। प्रियांश ने अपनी इस पारी में 4 चौके और 9 छक्के लगाए।

Releated Posts

IPL 2026: कूपर-प्रियांश के तूफान में उड़ा लखनऊ, पंजाब ने लगाया जीत का ‘पंच’

न्यू चंडीगढ़: विजयरथ पर सवार पंजाब किंग्स (PBKS) ने आईपीएल 2026 के 29वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स…

ByByEzaz Ahmad Apr 19, 2026

रहाणे के नाम दर्ज IPL इतिहास का शर्मनाक रिकॉर्ड, 0 पर हुए OUT

कोलकाता: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 28वां मैच रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स (RR…

ByByEzaz Ahmad Apr 19, 2026

RECORDS: वरुण चक्रवर्ती ने रचा इतिहास, T20s में यह कारनामा करने पहले भारतीय

कोलकाता: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने आखिरकार आईपीएल 2026 में जीत का अपना खाता खोल लिया है। केकेआर…

ByByEzaz Ahmad Apr 19, 2026

रिंकू सिंह ने आखिरकार KKR को दिलाई पहली जीत, RR को 4 विकेट से हराया

कोलकाता: उपकप्तान रिंकू सिंह (Rinku Singh) ने आखिरकार कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को आईपीएल 2026 सीजन की पहली…

ByByEzaz Ahmad Apr 19, 2026

IPL 2026: जोफ्रा आर्चर ने रचा इतिहास, शमी के रिकॉर्ड की बराबरी की

कोलकाता: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 28वां मैच रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स (RR…

ByByEzaz Ahmad Apr 19, 2026

CSK के खिलाफ SRH की जीत IPL 2026 का टर्निंग प्वाइंट: डेल स्टेन

नई दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन (Dale Steyn) ने आईपीएल 2026 में चेन्नई…

ByByEzaz Ahmad Apr 19, 2026

CSK को बड़ा झटका, आयुष म्हात्रे का IPL 2026 में खेलना संदिग्ध

हैदराबाद: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre Injury Update) का आईपीएल 2026 के…

ByByEzaz Ahmad Apr 19, 2026

IPL 2026: RR ने जीता टॉस, KKR के लिए करो या मरो

कोलकाता: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 28वें मैच में रविवार…

ByByEzaz Ahmad Apr 19, 2026

MI की नजरें विजयी वापसी पर, GT से उसके गढ़ में भिड़ेगी

अहमदाबाद: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में लगातार चार हार झेली चुकी मुंबई इंडियंस सोमवार को नरेंद्र मोदी…

ByByEzaz Ahmad Apr 19, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top