• Home
  • IPL 2026
  • IPL 2026 के पहले सुपर ओवर में KKR ने लखनऊ को चटाई धूल
LSG vs KKR

IPL 2026 के पहले सुपर ओवर में KKR ने लखनऊ को चटाई धूल

लखनऊ: आईपीएल 2026 का पहला सुपर ओवर रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के बीच खेला गया, जिसमें केकेआर ने एलएसजी को धूल चटा दी। भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 155 रन लगाए और लखनऊ ने भी 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 155 रन ही बनाए और मैच टाई हो गया तथा सुपर ओवर में पहुंच गया।

कोलकाता की आठ मैचों में यह दूसरी जीत है और टीम अब पांच अंकों के साथ तालिका में आठवें नंबर पर पहुंच गई है। लखनऊ की आठ मैचों में यह कुल छठी और लगातार पांचवीं हार है। टीम चार अंकों के साथ 10वें नंबर पर खिसक गई है।

लखनऊ को मैच में जीत के लिए अंतिम ओवर में 17 रन बनाने थे और गेंद कार्तिक त्यागी के हाथों में थी। उन्होंने दूसरी और तीसरी बॉल नो-बॉल डाल दी। केकेआर को अब जीत के लिए पांच गेंदों पर 12 रन चाहिए था।

त्यागी ने हालांकि तीसरी गेंद पर हिम्मत सिंह (19) को आउट करके केकेआर को मैच में बनाए रखा। लखनऊ को जीत के लिए अब अंतिम गेंदों पर आठ रन की दरकार थी और मोहम्मद शमी ने अंतिम ओवर में छक्का लगाकर मैच को सुपर ओवर में पहुंचा दिया।

कैसा रहा सुपर ओवर?

सुपर ओवर में लखनऊ के लिए निकोलस पूरन और एडेन मारक्रम बल्लेबाजी करने आए। केकेआर ने गेंद सुनील नारायण को थमा दी। नारायण ने पहली ही गेंद पर पूरन को क्लीन बोल्ड कर दिया। इसके बाद तीसरी गेंद पर मारक्रम भी सीमा रेखा पर कैच आउट हो गए और लखनऊ एक ही रन बना सकी।

केकेआर के लिए रिंकू सिंह और रोवमन पॉवेल बैटिंग करने आए। रिंकू सिंह ने पहली ही गेंद पर चौका लगाकर केकेआर को सुपर ओवर में जीत दिला दी।

इससे पहले, केकेआर ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 155 रन लगाए। टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर की शुरुआत एक बार फिर खराब रही। टिम सीफर्ट बिना खाता खोले मोहसिन खान का शिकार बने।

इसके बाद अंगकृष रघुवंशी 9 रन बनाकर आउट हुए, तो कप्तान अजिंक्य रहाणे 15 गेंदों का सामना करने के बावजूद 10 रन ही बना सके। रोवमैन पॉवेल सिर्फ एक रन ही बना पाए। कैमरून ग्रीन ने टीम की लड़खड़ाती हुई पारी को कुछ हद तक संभालने का प्रयास किया, लेकिन वह 21 गेंदों में 34 रन बनाने के बाद अपना विकेट गंवा बैठे। ग्रीन ने अपनी पारी में 3 छक्के लगाए।

अनुकूल रॉय को मोहसिन खान ने बिना खाता खोले पवेलियन भेजा। वहीं, रमनदीप सिंह 11 गेंदों में 6 रन बनाकर आउट हुए। रिंकू सिंह ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 50 गेंदों में 83 रनों की नाबाद पारी खेली। रिंकू ने अपनी इस पारी में 7 चौके और 5 छक्के लगाए। वहीं, सुनील नरेन 4 रन बनाकर नाबाद रहे।

गेंदबाजी में एलएसजी की ओर से मोहसिन खान ने 4 ओवर में सिर्फ 23 रन देकर 5 विकेट निकाले। एलएसजी की तरफ से मोहसिन खान का प्रदर्शन गेंद से शानदार रहा। वहीं, जॉर्ज लिंडे ने 18 रन देकर एक विकेट चटकाया।

Releated Posts

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने लिया बदला, बेंगलुरु को 4 विकेट से हराया

अहमदाबाद: गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजों की उपयोगी पारियों के दम पर गुजरात टाइटंस नेगुरुवार को…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

IPL 2026: एक ओवर में 5 चौके लगाकर इस मामले में नंबर-1 बने कोहली

अहमदाबाद: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी चुनी

अहमदाबाद: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 42वां मैच गुजरात टाइटंस (GT) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

क्या हार्दिक से छिनेगी मुंबई की कप्तानी? पूर्व क्रिकेटर बोले- टीम से बाहर करो

मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में बुरा हाल है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top