• Home
  • IPL 2026
  • IPL 2026: लखनऊ ने KKR के खिलाफ जीता टॉस, बॉलिंग चुनी
Image

IPL 2026: लखनऊ ने KKR के खिलाफ जीता टॉस, बॉलिंग चुनी

लखनऊ: आईपीएल 2026 के 38वें मुकाबले में रविवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की टीमें आमने-सामने है। भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में हो रहे इस मैच में लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। एम. सिद्धार्थ की जगह पर जॉर्ज लिंडे को मौका दिया गया है। वहीं, केकेआर ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है।

ऋषभ पंत की कप्तानी में लखनऊ सुपर जायंट्स ने अब तक खेले 7 मुकाबलों में से सिर्फ 2 में जीत दर्ज की है, जबकि 5 में हार का सामना करना पड़ा है। दूसरी तरफ, केकेआर आईपीएल 2026 में खेले 7 मुकाबलों में से सिर्फ एक में जीत हासिल कर सकी है। 5 मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है, तो एक मैच बेनतीजा रहा है।

प्लेइंग XI

कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा और कार्तिक त्यागी।

लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग इलेवन: एडेन मार्कराम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, मुकुल चौधरी, जॉर्ज लिंडे, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, दिग्वेश सिंह राठी और मोहसिन खान।

Releated Posts

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने लिया बदला, बेंगलुरु को 4 विकेट से हराया

अहमदाबाद: गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजों की उपयोगी पारियों के दम पर गुजरात टाइटंस नेगुरुवार को…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

IPL 2026: एक ओवर में 5 चौके लगाकर इस मामले में नंबर-1 बने कोहली

अहमदाबाद: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी चुनी

अहमदाबाद: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 42वां मैच गुजरात टाइटंस (GT) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

क्या हार्दिक से छिनेगी मुंबई की कप्तानी? पूर्व क्रिकेटर बोले- टीम से बाहर करो

मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में बुरा हाल है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top