• Home
  • IPL 2026
  • पंजाब किंग्स ने रचा इतिहास, IPL में यह कारनामा करने वाली पहली टीम
Punjab Kings

पंजाब किंग्स ने रचा इतिहास, IPL में यह कारनामा करने वाली पहली टीम

न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 में तूफानी प्रदर्शन कर रही पंजाब किंग्स (PBKS) ने सीजन के 29वें मैच में रविवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 54 रन से हराकर अपनी लगातार पांचवीं जीत दर्ज कर ली। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब ने मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशल क्रिकेट स्टेडियम में 20 ओवर में 7 विकेट पर 254 रन का विशाल स्कोर बनाने के बाद लखनऊ को 200/5 पर रोक दिया।

पंजाब ने रचा इतिहास

आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की टीम अब तक एक भी मैच नहीं हारी है। पंजाब ने मौजूदा 19वें सीजन में छह मैचों में पांच जीत हासिल की है। टीम का एक मैच बारिश की भेंट चढ़ा था। इसके साथ ही पंजाब किंग्स ने आईपीएल में एक नया इतिहास रच दिया है। पंजाब ने लीग के इतिहास में वो कारनामा कर दिया है, जोकि अब तक किसी भी टीम ने नहीं किया था।

शुरुआती 6 मैचों में अजेय रहने वाली पहली टीम

लखनऊ को रौंदने के बाद पंजाब किंग्स ने इतिहास रच दिया है। पंजाब अब आईपीएल के इतिहास में सीजन के शुरुआती छह मैचों में अजेय रहने वाली पहली टीम बन गई है। पंजाब किंग्स अभी प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर है। उसके खाते में 11 अंक हैं। पंजाब मौजूदा सीजन में अभी तक एकमात्र टीम है, जिसे हार का सामना नहीं करना पड़ा है।

LSG के खिलाफ किसी भी टीम का सर्वोच्च स्कोर

पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 254 रन बनाए। यह लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ किसी भी टीम द्वारा बनाया गया अब तक का सबसे बड़ा स्कोर भी है। पीबीकेएस ने पिछले साल बनाए अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ा है। आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेलते हुए पंजाब किंग्स ने 5 विकेट खोकर 236 रन बनाए थे।

प्रियांश-कोनोली ने की छक्कों की बारिश

पंजाब के बल्लेबाजों ने इस मुकाबले में कुल 21 छक्के लगाए। टीम की तरफ से प्रियांश आर्या और कूपर कोनोली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 80 गेंदों में 182 रनों की लाजवाब साझेदारी निभाई। कोनोली ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 46 गेंदों में 8 चौके और 7 छक्कों की मदद से 87 रन बनाए।

वहीं, प्रियांश कमाल की फॉर्म में नजर आए और उन्होंने महज 37 गेंदों का सामना करते हुए 93 रनों की धमाकेदार पारी खेली। प्रियांश के आगे एलएसजी के गेंदबाज पूरी तरह से बेबस दिखाई दिए और उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 9 गगनचुंबी छक्के लगाए।

Releated Posts

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने लिया बदला, बेंगलुरु को 4 विकेट से हराया

अहमदाबाद: गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजों की उपयोगी पारियों के दम पर गुजरात टाइटंस नेगुरुवार को…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

IPL 2026: एक ओवर में 5 चौके लगाकर इस मामले में नंबर-1 बने कोहली

अहमदाबाद: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी चुनी

अहमदाबाद: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 42वां मैच गुजरात टाइटंस (GT) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

क्या हार्दिक से छिनेगी मुंबई की कप्तानी? पूर्व क्रिकेटर बोले- टीम से बाहर करो

मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में बुरा हाल है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top