• Home
  • IPL 2026
  • रिंकू सिंह ने आखिरकार KKR को दिलाई पहली जीत, RR को 4 विकेट से हराया
Image

रिंकू सिंह ने आखिरकार KKR को दिलाई पहली जीत, RR को 4 विकेट से हराया

कोलकाता: उपकप्तान रिंकू सिंह (Rinku Singh) ने आखिरकार कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को आईपीएल 2026 सीजन की पहली जीत दिला दी है। रविवार को ईडन गार्डन्स स्टेडियम में वरुण चक्रवर्ती और सुनील नारायण की फिरकी के जादू के बाद रिंकू सिंह ने अर्धशतकी पारी खेलकर केकेआर को सात मैचों के बाद उसका जीत का खाता खोल दिया।

सात मैच में पहली जीत दर्ज करने के बाद नाइट राइडर्स की टीम तीन अंक के साथ 10 टीम की तालिका में नौवें स्थान पर पहुंच गई है। लगातार दूसरी हार के बाद रॉयल्स की टीम छह मैच में आठ अंक के साथ तीसरे स्थान पर है।

इस मैच में राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 155/9 का स्कोर बनाया। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए नाइट राइडर्स की टीम ने 14वें ओवर तक 85 रन तक अपने छह विकेट गंवा दिए थे।

लेकिन इसके बाद रिंकू (नाबाद 53 रन, 34 गेंद, पांच चौके, दो छक्के) और अनुकूल रॉय (नाबाद 29, 16 गेंद, दो छक्के, एक चौका) के बीच सातवें विकेट की 37 गेंद में 76 रन की अटूट साझेदारी की बदौलत 19.4 ओवर में छह विकेट पर 161 रन बनाकर जीत दर्ज करने में सफल रही।

इससे पहले, राजस्थान रॉयल्स की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट गंवाकर सिर्फ 155 रन ही बना सकी। वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल की सलामी जोड़ी ने 8.4 ओवरों में 81 रन जुटाए। वैभव 28 गेंदों में 2 छक्कों और 6 चौकों के साथ 46 रन बनाकर आउट हुए।

जायसवाल 29 गेंदों में 6 बाउंड्री के साथ 39 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इनके अलावा, शिमरोन हेटमायर ने 15 रन, जबकि कप्तान रियान पराग ने 12 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।

केकेआर की ओर से कार्तिक त्यागी और वरुण चक्रवर्ती ने 3-3 विकेट निकाले, जबकि 2 विकेट सुनील नरेन के नाम रहे।

Releated Posts

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने लिया बदला, बेंगलुरु को 4 विकेट से हराया

अहमदाबाद: गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजों की उपयोगी पारियों के दम पर गुजरात टाइटंस नेगुरुवार को…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

IPL 2026: एक ओवर में 5 चौके लगाकर इस मामले में नंबर-1 बने कोहली

अहमदाबाद: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी चुनी

अहमदाबाद: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 42वां मैच गुजरात टाइटंस (GT) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

क्या हार्दिक से छिनेगी मुंबई की कप्तानी? पूर्व क्रिकेटर बोले- टीम से बाहर करो

मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में बुरा हाल है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top