• Home
  • IPL 2026
  • KKR को पहली जीत की तलाश, गुजरात करेगी मेजबानी
Image

KKR को पहली जीत की तलाश, गुजरात करेगी मेजबानी

अहमदाबाद: तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीम आईपीएल 2026 में अपने खराब दौर से गुजर रही है। टीम को लीग के 19वें सीजन में अपना छठा मुकाबला शुक्रवार को गुजरात टाइटन्स (GT) के खिलाफ उसके घर में खेलना है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले इस मैच में केकेआर का लक्ष्य सीजन की अपनी पहली जीत तलाश करने की होगी।

कप्तान अजिंक्य रहाणे और कोच अभिषेक नायर के नेतृत्व में केकेआर को आईपीएल 2026 में पांच मैच में से चार मैच में हार का सामना करना पड़ा है जबकि उसका एक मैच रद्द हो गया था। टीम अंकतालिका में सबसे नीचे पायदान पर है और अब टूर्नामेंट में बने रहने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए उसे आगामी सभी मैचों में जीत दर्ज करनी ही होगी।

कोलकाता की ना को बल्लेबाजी चल रही है और ना ही गेंदबाजी। उसकी सबसे बड़ी चिंता सुनील नारायण और वरुण चक्रवर्ती जैसे स्पिन गेंदबाजों की खराब फॉर्म है। चक्रवर्ती इस टूर्नामेंट में अभी तक एक भी विकेट नहीं ले पाए हैं। टिम सीफर्ट और रचिन रविंद्र जैसे खिलाड़ियों को टीम से बाहर रखने पर सवाल उठ रहे हैं, जबकि टॉस जीतने के बाद उनके फैसले भी समझ से परे हैं।

25 करोड़ पाने वाले कैमरन ग्रीन हो रहे फुस्स

अभी तक सारा ध्यान कैमरन ग्रीन पर रहा है जिन्हें आंद्रे रसेल की जगह भरने के लिए रिकॉर्ड 25.20 करोड़ रुपये में खरीदा गया था। ऑस्ट्रेलिया का यह ऑलराउंडर उस कीमत को सही ठहराने के लिए संघर्ष कर रहा है और लगातार फुस्स हो रहे हैं। वह पांच पारियों में केवल 56 रन ही बना पाए हैं और गेंदबाजी में भी खास प्रभाव नहीं छोड़ पाए हैं।

मनीष पांडे, राहुल त्रिपाठी और सार्थक रंजन जैसे भारतीय बल्लेबाजों को अभी तक मौका नहीं मिला है। केकेआर को जीत हासिल करने के लिए अपनी रणनीति को बदलना होगा और तीनों विभाग में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।

गुजरात को घर में पहली जीत की दरकार

गुजरात टाइटन्स की टीम भी अभी तक अपने घरेलू मैदान पर जीत हासिल नहीं कर पाई है। इस सीजन में घर में उसे राजस्थान रॉयल्स से हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन इसके बाद उसने विरोधी टीम के मैदानों पर दो जीत हासिल की। उसकी गेंदबाजी मजबूत नजर आ रही है जिसमें प्रसिद्ध कृष्णा अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और राशिद खान ने अपनी लय वापस हासिल कर ली है। शुभमन गिल और जोस बटलर जैसे बल्लेबाजों के फॉर्म में आने से गुजरात टाइटन्स मजबूत नजर आ रही है।

टीम इस प्रकार हैं:

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), अनुज रावत, जोस बटलर, कुमार कुशाग्र, ग्लेन फिलिप्स, राशिद खान, मानव सुथार, निशांत सिंधु, राहुल तेवतिया, वॉशिंगटन सुंदर, गुरनूर बराड़, अरशद खान, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कगिसो रबाडा, आर साई किशोर, इशांत शर्मा, अशोक शर्मा, जेसन होल्डर, टॉम बैंटन, ल्यूक वुड, साई सुदर्शन, एम शाहरुख खान, जयंत यादव, कुलवंत खेजरोलिया।

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, अंगकृष रघुवंशी, रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, सुनील नारायण, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक, वरुण चक्रवर्ती, कैमरन ग्रीन, मथीशा पथिराना, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, तेजस्वी दहिया, रचिन रवींद्र, आकाश दीप, ब्लेसिंग मुजरबानी, नवदीप सैनी, प्रशांत सोलंकी, फिन एलन, दक्ष कामरा, कार्तिक त्यागी, सार्थक रंजन, सौरभ दुबे।

Releated Posts

IPL 2026: लखनऊ-राजस्थान की नजरें विजयी वापसी पर, इकाना में होगा मुकाबला

लखनऊ: राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स (RR vs LSG) की टीम प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 32वें…

ByByEzaz Ahmad Apr 21, 2026

करारी हार के बाद भड़के शुभमन गिल, इन्हें ठहराया जिम्मेदार

अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस को सोमवार को अपने घर में मुंबई इंडियंस के हाथों 99 रनों से करारी शिकस्त…

ByByEzaz Ahmad Apr 21, 2026

कैसे हार्दिक की एक ‘सीक्रेट मैसेज’ ने तिलक में जोश भर दिया? कप्तान ने बताया

अहमदाबाद: आईपीएल 2026 में लगातार चार हार के बाद मुंबई इंडियंस आखिरकार जीत की पटरी पर लौट आई।…

ByByEzaz Ahmad Apr 21, 2026

दिल्ली vs हैदराबाद में होगी रोमांचक ‘जंग’, देखें हेड टू हेड रिकॉर्ड

हैदराबाद: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 31वां मुकाबला आज यानी के मंगलवार को राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम…

ByByEzaz Ahmad Apr 21, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top