• Home
  • IPL 2026
  • रहाणे के नाम दर्ज IPL इतिहास का शर्मनाक रिकॉर्ड, 0 पर हुए OUT
Image

रहाणे के नाम दर्ज IPL इतिहास का शर्मनाक रिकॉर्ड, 0 पर हुए OUT

कोलकाता: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 28वां मैच रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स (RR vs KKR) के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 155/9 का स्कोर बनाया। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता ने पारी की पहली ही गेंद पर टिम साइफर्ट (0) और फिर कप्तान अजिंक्य रहाणे (0) भी खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए।

37 साल के रहाणे आईपीएल 2026 में लगातार दूसरी बार जीरो पर आउट हुए हैं। इससे पहले वो गुजरात टाइटंस के खिलाफ भी खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए थे। लगातार दूसरी बार जीरो पर आउट होने के साथ ही रहाणे के नाम आईपीएल इतिहास का शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

रहाणे आईपीएल में बतौर सलामी बल्लेबाज सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट होने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। राजस्थान के खिलाफ रहाणे 12वीं बार बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। रहाणे के बाद इस लिस्ट में पार्थिव पटेल का नाम है, जो आईपीएल में सलामी बल्लेबाज के तौर पर 11 बार जीरो पर आउट हुए हैं। वहीं, शिखर धवन (10), गौतम गंभीर (10) और डेविड वॉर्नर (9) का नाम भी इस अनचाही लिस्ट में शुमार है।

रहाणे से पहले उनके सलामी जोड़ीदार टिम सीफर्ट भी बिना खाता खोले आउट हुए। आईपीएल में यह महज दूसरा मौका है, जब केकेआर के दोनों सलामी बल्लेबाज जीरो पर आउट हुए हैं। इससे पहले साल 2014 में गौतम गंभीर और जैक कैलिस की सलामी जोड़ी बिना खाता खोले पवेलियन लौटी थी।

IPL 2026 में फ्लॉप साबित हो रहे रहाणे

रहाणे आईपीएल 2026 में बुरी तरह से संघर्ष करते हुए नजर आए हैं। इस सीजन खेली 7 पारियों में रहाणे 25.33 की औसत से सिर्फ 152 रन ही बना सके हैं। रहाणे ने अब तक इस सीजन महज एक अर्धशतक लगाया है और वह लगातार दूसरी मैच में जीरो पर आउट हुए हैं।

Releated Posts

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने लिया बदला, बेंगलुरु को 4 विकेट से हराया

अहमदाबाद: गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजों की उपयोगी पारियों के दम पर गुजरात टाइटंस नेगुरुवार को…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

IPL 2026: एक ओवर में 5 चौके लगाकर इस मामले में नंबर-1 बने कोहली

अहमदाबाद: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी चुनी

अहमदाबाद: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 42वां मैच गुजरात टाइटंस (GT) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

क्या हार्दिक से छिनेगी मुंबई की कप्तानी? पूर्व क्रिकेटर बोले- टीम से बाहर करो

मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में बुरा हाल है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top