• Home
  • खेलो इंडिया
  • Khelo India Tribal Games 2026: पहले दिन कर्नाटक ने तैराकी में बनाया दबदबा, 5 गोल्ड पर जमाया कब्जा
Swimmers Dhoneesh N

Khelo India Tribal Games 2026: पहले दिन कर्नाटक ने तैराकी में बनाया दबदबा, 5 गोल्ड पर जमाया कब्जा

रायपुर: कर्नाटक ने तैराकी में अपना दबदबा दिखाते हुए बुधवार से शुरू हुए पहले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के शुरुआती दिन छह में से पांच स्वर्ण पदक जीते, जिसमें पुरुषों की 200 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में धोनीश एन ने शानदार प्रदर्शन किया। धोनीश ने 2:03.55 सेकंड का समय निकाला, जो दूसरे स्थान पर रहे उनके ही राज्य के कीर्तन शरत (2:10.99 सेकंड) से लगभग सात सेकंड बेहतर था। महाराष्ट्र के भक्तिश कुमरे (2:14.73 सेकंड) ने कांस्य पदक जीता।

पहले दिन के मुकाबलों के बाद कर्नाटक सात पदकों (पांच स्वर्ण सहित) के साथ तालिका में शीर्ष पर रहा, जबकि ओडिशा चार पदकों (एक स्वर्ण सहित) के साथ दूसरे स्थान पर है। मेजबान छत्तीसगढ़ दो पदकों के साथ चौथे स्थान पर है।

ओडिशा की अंजलि मुंडा ने भी महिला 200 मीटर फ्रीस्टाइल में शानदार प्रदर्शन करते हुए 2:39.02 सेकंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता। यह मुकाबला बेहद करीबी रहा, जिसमें कर्नाटक की निधि एस (2:39.09 सेकंड) ने रजत पदक हासिल किया, जबकि ओडिशा की श्रिया पडियामी (2:49.04 सेकंड) तीसरे स्थान पर रहीं।

कर्नाटक ने लगभग हर स्पर्धा में वर्चस्व बनाए रखा, जहां मणिकांत एल और मेहांजली ने दो-दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए।

मणिकांत ने पुरुषों की 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक (1:07.41 सेकंड) और 50 मीटर बटरफ्लाई (27.06 सेकंड) में शीर्ष स्थान हासिल किया तो वहीं मेहांजली ने 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक (1:25.81 सेकंड) और 50 मीटर बटरफ्लाई में (34.67 सेकंड) में अपना प्रभुत्व कायम किया।

केआईटीजी में कुल 30 राज्य और केंद्रशासित प्रदेश भाग ले रहे हैं। इसमें लगभग 3,800 खिलाड़ी नौ खेलों में प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। इन खेलों में तीरंदाजी, एथलेटिक्स, फुटबॉल, हॉकी, तैराकी, भारोत्तोलन और कुश्ती में कुल 106 स्वर्ण पदक दांव पर होंगे, जबकि मल्लखंब और कबड्डी जैसे पारंपरिक खेल प्रदर्शन स्पर्धाओं के रूप में शामिल किए गए हैं।

Releated Posts

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने लिया बदला, बेंगलुरु को 4 विकेट से हराया

अहमदाबाद: गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजों की उपयोगी पारियों के दम पर गुजरात टाइटंस नेगुरुवार को…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

IPL 2026: एक ओवर में 5 चौके लगाकर इस मामले में नंबर-1 बने कोहली

अहमदाबाद: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी चुनी

अहमदाबाद: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 42वां मैच गुजरात टाइटंस (GT) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

क्या हार्दिक से छिनेगी मुंबई की कप्तानी? पूर्व क्रिकेटर बोले- टीम से बाहर करो

मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में बुरा हाल है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top