खेलो इंडिया से निकले खिलाड़ी

खेलो इंडिया से निकले Top Athletes की सफलता की कहानी

भारत में khelo india athletes ने खेलों में नई पहचान बनाई है। खेलो इंडिया कार्यक्रम ने जमीनी स्तर से प्रतिभाओं को खोजकर उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाया है। इस पहल के जरिए कई युवा खिलाड़ियों ने रिकॉर्ड बनाकर और पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है।

अभिनव शॉ

अभिनव शॉ ‘सबसे कम उम्र के राज्य शूटिंग चैंपियन’ हैं। खेलो इंडिया यूथ गेम्स में सबसे कम उम्र के स्वर्ण पदक विजेता बनकर इतिहास रच चुके हैं। 2022 में उन्होंने 14 वर्ष की आयु में जर्मनी में आयोजित ISSF जूनियर विश्व कप में सिल्वर मेडल जीतकर अपना पहला अंतरराष्ट्रीय पदक जीता। 2022 में दक्षिण कोरिया में 15वीं एशियाई एयरगन शूटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक भी जीता।

श्रीहरि नटराज

श्रीहरि नटराज एक बेहतरीन तैराक हैं। खेलो इंडिया के जरिए अपनी पहचान बनाने में सफल हुए और दो बार ओलंपिक तक पहुंच चुके हैं। 2025 तक नटराज के पास अलग-अलग स्पर्धाओं में 14 भारतीय राष्ट्रीय तैराकी रिकॉर्ड हैं।

अदिति स्वामी

खेलो इंडिया कार्यक्रम के जरिए देश को एक और विश्व तीरंदाजी चैंपियन मिला। 2023 विश्व चैंपियनशिप में महिलाओं की निजी कंपाउंड स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला तीरंदाज बनीं।

दुती चंद

दुती चंद ने 2019 में इटली के नेपल्स में वर्ल्ड यूनिवर्सियाड में इतिहास रचा और इस ग्लोबल मीट में 100 मीटर स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय बनीं।

शुभम कुमार

41वें जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में पहले दिन गोल्ड मेडल जीता। वे ऐसे तीरंदाज हैं जिन्होंने अंडर-17 वर्ग में तीन पदक जीते।

साईराज परदेशी

18 वर्षीय भारतीय भारोत्तोलक साईराज ने 2025 राष्ट्रमंडल भारोत्तोलन चैंपियनशिप में पुरुषों के 88 किलोग्राम वर्ग में कुल 348 किलोग्राम (157 किग्रा स्नैच + 191 किग्रा क्लीन एंड जर्क) उठाकर स्वर्ण पदक जीता।

कृष्णा जयशंकर मेनन

शॉट पुटर एथलीट कृष्णा जयशंकर ने अमेरिका के अल्बुकर्क में डॉन किर्बी एलीट इनविटेशनल 2026 में 16.83 मीटर का थ्रो कर अपना ही इनडोर शॉट पुट राष्ट्रीय रिकॉर्ड तीसरी बार तोड़ा।

मानसी चामुंडा

मानसी चामुंडा ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई रिकॉर्ड बनाए। 2025 एशियाई युवा और जूनियर भारोत्तोलन चैंपियनशिप में 166 किलोग्राम उठाकर कांस्य पदक जीता और 2025 KIYG में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया।

प्रत्याशा रे

तैराकी में प्रत्याशा रे ने गुवाहाटी के खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 में 4 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य समेत कुल 5 पदक जीते। 2024 में उन्हें एकलव्य पुरस्कार के लिए चुना गया।

देविका सिहाग

देविका सिहाग ने बैडमिंटन में थाईलैंड मास्टर्स सुपर 300 जीतकर इतिहास रचा। साइना और सिंधु के बाद ऐसा करने वाली तीसरी भारतीय महिला बनीं। फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने जीत हासिल की।

निशिका अग्रवाल

जिम्नास्ट निशिका अग्रवाल ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में दो स्वर्ण और दो कांस्य पदक जीते। उन्होंने साबित किया कि वे जूनियर से सीनियर वर्ग में सफलतापूर्वक आगे बढ़ रही हैं।

Releated Posts

IPL 2026: लखनऊ-राजस्थान की नजरें विजयी वापसी पर, इकाना में होगा मुकाबला

लखनऊ: राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स (RR vs LSG) की टीम प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 32वें…

ByByEzaz Ahmad Apr 21, 2026

करारी हार के बाद भड़के शुभमन गिल, इन्हें ठहराया जिम्मेदार

अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस को सोमवार को अपने घर में मुंबई इंडियंस के हाथों 99 रनों से करारी शिकस्त…

ByByEzaz Ahmad Apr 21, 2026

कैसे हार्दिक की एक ‘सीक्रेट मैसेज’ ने तिलक में जोश भर दिया? कप्तान ने बताया

अहमदाबाद: आईपीएल 2026 में लगातार चार हार के बाद मुंबई इंडियंस आखिरकार जीत की पटरी पर लौट आई।…

ByByEzaz Ahmad Apr 21, 2026

दिल्ली vs हैदराबाद में होगी रोमांचक ‘जंग’, देखें हेड टू हेड रिकॉर्ड

हैदराबाद: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 31वां मुकाबला आज यानी के मंगलवार को राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम…

ByByEzaz Ahmad Apr 21, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top