• Home
  • IPL 2026
  • CSK को लगा तगड़ा झटका, स्टार गेंदबाज पूरे सीजन से बाहर!
Image

CSK को लगा तगड़ा झटका, स्टार गेंदबाज पूरे सीजन से बाहर!

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में खराब दौर से गुजर रही चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को अगले मैच से पहले एक बड़ा झटका लगा है। टीम का एक स्टार तेज गेंदबाज चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गया है। ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली चेन्नई ने इस सीजन में अब तक पांच मैच खेले हैं। इसमें से टीम को सिर्फ दो मैचों में जीत और तीन में हार मिली है। टीम चार अंकों के साथ अंकतालिका में आठवें नंबर पर है।

CSK को लगा तगड़ा झटका

पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को अगला मैच शनिवार को हैदराबाद में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलना है। इस मुकाबले से पहले टीम के स्टार तेज गेंदबाज खलील अहमद (Khaleel Ahmed) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बाएं हाथ के अनुभवी तेज गेंदबाज खलील अहमद आईपीएल 2026 से चोट के चलते बाहर हो गए हैं।

समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि 28 वर्षीय खलील अहमद हैमस्ट्रिंग की चोट के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। हालांकि सीएसके और आईपीएल की ओर से अभी उनके आईपीएल 2026 से बाहर होने की कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

सूत्र ने कहा, ‘‘यह ग्रेड दो की चोट है और इसे ठीक होने में कम से कम 10-12 सप्ताह का समय लगेगा।’’

खलील ने सीएसके की तरफ से अभी तक सभी पांच मैच में हिस्सा लिया है। उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ 14 अप्रैल को खेले गए मैच के दौरान अपने दाहिने कूल्हे में दर्द की शिकायत की थी। उन्होंने अब तक सीएसके की तरफ से अच्छा प्रदर्शन किया था और उसके गेंदबाजी आक्रमण के मुख्य सदस्य थे।

Releated Posts

रिंकू सिंह ने आखिरकार KKR को दिलाई पहली जीत, RR को 4 विकेट से हराया

कोलकाता: उपकप्तान रिंकू सिंह (Rinku Singh) ने आखिरकार कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को आईपीएल 2026 सीजन की पहली…

ByByEzaz Ahmad Apr 19, 2026

IPL 2026: जोफ्रा आर्चर ने रचा इतिहास, शमी के रिकॉर्ड की बराबरी की

कोलकाता: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 28वां मैच रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स (RR…

ByByEzaz Ahmad Apr 19, 2026

CSK के खिलाफ SRH की जीत IPL 2026 का टर्निंग प्वाइंट: डेल स्टेन

नई दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन (Dale Steyn) ने आईपीएल 2026 में चेन्नई…

ByByEzaz Ahmad Apr 19, 2026

CSK को बड़ा झटका, आयुष म्हात्रे का IPL 2026 में खेलना संदिग्ध

हैदराबाद: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre Injury Update) का आईपीएल 2026 के…

ByByEzaz Ahmad Apr 19, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top