Image

ISSF Junior WC: शांभवी-दिव्यांशु की जोड़ी ने वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड

नई दिल्ली: मिस्र के काहिरा में इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन (आईएसएसएफ) जूनियर वर्ल्ड कप राइफल/पिस्टल/शॉटगन में भारत के खातों में चौथा स्वर्ण पदक आ गया है। शांभवी क्षीरसागर और दिव्यांशु देवांगन ने 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम स्पर्धा में 499.9 के विश्व रिकॉर्ड स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता।

इस जोड़ी ने क्वालीफिकेशन दौर में कुल 632.0 अंक से शीर्ष स्थान पर रहकर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। चीनी ताइपे की त्साई चीह-यिंग और चेन यू-एन ने 498.3 के साथ सिल्वर जीता, जबकि टिफेन पोम्स और गैसपार्ड लेसीयर की फ्रेंच जोड़ी ने 434.4 के साथ ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया।

जूनियर पुरुषों के 25 मीटर रैपिड-फायर पिस्टल इवेंट में समीर ने क्वालिफाइंग राउंड में 573 के प्रयास के साथ फाइनल में जगह बनाई और वह दूसरे स्थान पर रहे।

फ्रांस के अर्नोद गामालेरी ने 589 पोस्ट करते हुए जूनियर वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की और वह गोल्ड मेडल जीतने में सफल रहे। फाइनल में समीर सातवें स्थान पर रहे। उन्होंने आठ-सीरीज के फाइनल की पहली तीन पांच-शॉट सीरीज में सात हिट किए।

भारत के काहिरा जूनियर विश्व कप में अब कुल 12 पदक हो गए हैं। पदक तालिका में भारत चार स्वर्ण पदक, पांच रजत और तीन कांस्य पदक से सबसे आगे है। अभी प्रतियोगिता के दो दिन बाकी हैं और छह स्वर्ण पदक पदक के नतीजे आने बाकी हैं।

Releated Posts

क्वीन सिरिकिट कप के लिए तीन सदस्यीय दल भेजेगा भारतीय गोल्फ संघ

नई दिल्ली: भारतीय गोल्फ संघ (IGU), जो युवा मामले एवं खेल मंत्रालय (MYAS) और अंतर्राष्ट्रीय गोल्फ महासंघ (IGF)…

ByByEzaz Ahmad May 6, 2026

Thomas Cup Finals: क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे की चुनौती का सामना करेगा भारत

नई दिल्ली: BWF थॉमस कप फाइनल्स 2026 में गुरुवार को खेला गया नॉकआउउट ड्रॉ होने के बाद भारतीय…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

विनेश ने रैंकिंग टूर्नामेंट के लिए किया पंजीकरण, WFI पर लगाई थी बाधा डालने का आरोप

नई दिल्ली: भारत की स्टार पहलवान विनेश फोगाट ने मंगलवार को पुष्टि की कि उन्होंने गोंडा में होने…

ByByEzaz Ahmad Apr 28, 2026

कॉमनवेल्थ जूनियर वेटलिंफ्टिंग चैंपियनशिप में भारत ने जीते 4 स्वर्ण

नई दिल्ली: भारतीय वेटलिंफ्टरों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए समोआ के अपिया में जारी कॉमनवेल्थ जूनियर वेटलिंफ्टिंग चैंपियनशिप…

ByByEzaz Ahmad Apr 28, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top