• Home
  • IPL 2026
  • IPL 2026: अश्विन ने गायकवाड़ को इन 2 युवा खिलाड़ियों से सीखने की दी सलाह
Image

IPL 2026: अश्विन ने गायकवाड़ को इन 2 युवा खिलाड़ियों से सीखने की दी सलाह

नई दिल्ली: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज कर ली है। सीएसके ने मंगलवार को अपने घरेलू मैदान चेपॉक स्टेडियम में तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 32 रन से हराया। इस जीत के बाद चेन्नई की टीम अब 8वें स्थान पर पहुंच गई है।

सीएसके की जीत के बाद कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को राहत मिलेगी होगी क्योंकि शुरुआती मैचों में हार के बाद उनकी कप्तानी पर सवाल उठने लगे थे। हालांकि बतौर बल्लेबाज गायकवाड़ की फॉर्म अच्छी नहीं है। केकेआर के खिलाफ भी वह छह गेंद पर सिर्फ सात रन बना सके।

गायकवाड़ की फॉर्म को लेकर अब पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने खास सलाह दी है। अश्विन ने जिटोस्टार एक्सपर्ट रविचंद्रन अश्विन ने गायकवाड़ की बल्लेबाजी की समीक्षा करते हुए थोड़े बदलाव की सलाह दी। अश्विन ने गायकवाड़ को अपनी पारी की शुरुआत में हवा में शॉट नहीं खेलने की सलाह दी।

उन्होंने कहा,”’ एक कप्तान के तौर पर उन्हें कुछ जीत मिली हैं। इससे टूर्नामेंट में टीम को आसानी होनी चाहिए। सच कहूं तो, अगर मैं डगआउट में बैठा होता या ऋतुराज गायकवाड़ होता, तो मुझे ज्यादा परेशानी नहीं होती। टी20 एक ऐसा गेम है जहां आपको लगातार इंटेंट दिखाना होता है। बस मैं एक बात कहना चाहूंगा कि अगर आप आयुष म्हात्रे या संजू सैमसन को देखें, तो उन्होंने मैदान में सही विकल्प चुने। ऋतुराज थोड़ा लाइन के पार जा रहे हैं और जल्दी कैच आउट हो रहे हैं। अगर वह अपनी पारी की शुरुआत में थोड़ा आराम से खेलते, गेंद को टाइम करते, और ज्यादा डाउन ग्राउंड खेलते तो यह उनके लिए अच्छा होता।”

आईपीएल 2026 में गायकवाड़ बल्ले से ज्यादा प्रभावित नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने पांच मैचों में केवल 63 रन बनाए हैं, जिसमें उनका उच्चतम स्कोर 28 है।

Releated Posts

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने लिया बदला, बेंगलुरु को 4 विकेट से हराया

अहमदाबाद: गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजों की उपयोगी पारियों के दम पर गुजरात टाइटंस नेगुरुवार को…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

IPL 2026: एक ओवर में 5 चौके लगाकर इस मामले में नंबर-1 बने कोहली

अहमदाबाद: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी चुनी

अहमदाबाद: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 42वां मैच गुजरात टाइटंस (GT) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

क्या हार्दिक से छिनेगी मुंबई की कप्तानी? पूर्व क्रिकेटर बोले- टीम से बाहर करो

मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में बुरा हाल है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top