• Home
  • IPL 2026
  • IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स ने रचा इतिहास, बनाया अपना सबसे बड़ा स्कोर
Image

IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स ने रचा इतिहास, बनाया अपना सबसे बड़ा स्कोर

नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के 35वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) का सामना पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के साथ हो रहा है। अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 264 रन बनाए।

दिल्ली कैपिटल्स का आईपीएल इतिहास का यह सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले, साल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 4 विकेट गंवाकर 257 रन बनाए थे, जो इस मुकाबले से पहले टीम का लीग में सर्वाधिक स्कोर था।

दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पाथुम निसांका 7 गेंदों में 11 रन बनाकर अर्शदीप सिंह का शिकार बने। हालांकि, इसके बाद नीतीश राणा और केएल राहुल ने मोर्चा संभाला। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए मिलकर 220 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी निभाई। राहुल-नीतीश की यह साझेदारी आईपीएल इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी भी है।

राहुल और नीतीश के आगे पीबीकेएस के गेंदबाज पूरी तरह से बेबस दिखाई दिए। राहुल ने 67 गेंदों में 152 रनों की यादगार पारी खेली। अपनी इस पारी में राहुल ने 16 चौके और 9 गगनचुंबी छ्क्के लगाए। राहुल आईपीएल में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय बने।

राहुल ने अभिषेक शर्मा का रिकॉर्ड ध्वस्त किया। अभिषेक ने आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए 141 रन बनाए थे। राहुल टी20 क्रिकेट में भारत की तरफ से सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज भी बने। उन्होंने इस मामले में तिलक वर्मा को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 2024 में 151 रनों की शानदार पारी खेली थी।

नीतीश राणा भी बेहतरीन लय में दिखाई दिए और उन्होंने महज 44 गेंदों का सामना करते हुए 91 रनों की दमदार पारी खेली। नीतीश ने अपनी इस पारी में 11 चौके और 4 छक्के लगाए।

Releated Posts

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने लिया बदला, बेंगलुरु को 4 विकेट से हराया

अहमदाबाद: गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजों की उपयोगी पारियों के दम पर गुजरात टाइटंस नेगुरुवार को…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

IPL 2026: एक ओवर में 5 चौके लगाकर इस मामले में नंबर-1 बने कोहली

अहमदाबाद: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी चुनी

अहमदाबाद: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 42वां मैच गुजरात टाइटंस (GT) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

क्या हार्दिक से छिनेगी मुंबई की कप्तानी? पूर्व क्रिकेटर बोले- टीम से बाहर करो

मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में बुरा हाल है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top