• Home
  • IPL 2026
  • SRH स्क्वॉड का हिस्सा बना यह पेसर, MI-GT के लिए मचा चुका धमाल
Image

SRH स्क्वॉड का हिस्सा बना यह पेसर, MI-GT के लिए मचा चुका धमाल

हैदराबाद: आईपीएल फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने लीग के 19वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खेले जाने वाले अपने अगले मैच से पहले एक बड़ा ऐलान किया है। 2016 की चैंपियन SRH को उस समय एक बड़ा झटका लगा जब उसके तेज गेंदबाज डेविड पेन टखने की चोट के कारण सीजन से बाहर हो गए। उन्होंने आईपीएल 2026 में हैदराबाद के लिए अब तक दो मैचों में दो विकेट अपने नाम किये थे। सनराइजर्स हैदराबाद ने अब डेविड पेन के रिप्लेसमेंट का ऐलान किया है।

2 करोड़ में SRH पहुंचे कोएट्जी

आईपीएल की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि हैदराबाद ने तेज गेंदबाज डेविड पेन की जगह गेराल्ड कोट्जी को अपने स्क्वॉड का हिस्सा बनाया है। वह 25 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले मैच के लिए टीम चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। कोएट्जी को आईपीएल 2026 ऑक्शन में किसी भी टीम ने नहीं खरीदा था। लेकिन वह इससे पहले मुंबई और गुजरात टाइटंस के लिए खेल चुके हैं। बयान में आगे कहा गया है कि कोएट्जी 2 करोड़ रुपये की फीस पर सनराइजर्स हैदराबाद टीम के साथ जुड़े हैं।

MI-GT का रह चुके हैं हिस्सा

दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज कोएट्जी ने आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए अपना डेब्यू किया था। 2025 में वह गुजरात टाइटंस का हिस्सा थे और अब हैदराबाद के लिए खेलने के लिए तैयार हैं। कोएट्जी ने आईपीएल में 14 मैच खेले हैं और इसमें उन्होंने 15 विकेट अपने नाम किए हैं।

गेराल्ड निचले क्रम के उपयोगी बल्लेबाज भी हैं। इसलिए उनके जुड़ने से एसआरएच की गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी भी मजबूत हुई है। एसआरएच के लिए अच्छी खबर यह भी है कि इंजरी से रिकवरी की प्रक्रिया से गुजर रहे टीम के नियमित कप्तान पैट कमिंस को भी पूरी तरह से फिट घोषित किया जा चुका है। वह जल्द टीम से जुड़ेंगे। कमिंस 25 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले मैच में एसआरएच की तरफ से खेलते हुए दिख सकते हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आईपीएल 2026 में 5 मैचों में 2 जीत और 3 हार के साथ 4 अंक लेकर अंकतालिका में पांचवें स्थान पर है। शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ होने वाला मुकाबला टीम के बहुत अहम है। इस मैच में जीत दर्ज कर टीम अंकतालिका में अपनी स्थिति मजबूत कर सकती है।

Releated Posts

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने लिया बदला, बेंगलुरु को 4 विकेट से हराया

अहमदाबाद: गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजों की उपयोगी पारियों के दम पर गुजरात टाइटंस नेगुरुवार को…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

IPL 2026: एक ओवर में 5 चौके लगाकर इस मामले में नंबर-1 बने कोहली

अहमदाबाद: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी चुनी

अहमदाबाद: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 42वां मैच गुजरात टाइटंस (GT) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

क्या हार्दिक से छिनेगी मुंबई की कप्तानी? पूर्व क्रिकेटर बोले- टीम से बाहर करो

मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में बुरा हाल है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top