• Home
  • IPL 2026
  • संजू सैमसन ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, धोनी-रैना को पीछे छोड़ा
Sanju Samson

संजू सैमसन ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, धोनी-रैना को पीछे छोड़ा

चेन्नई: आईपीएल 2026 का 37वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच रविवार को एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

चेन्नई के लिए पारी की शुरुआत करने आए संजू सैमसन 11 रन बनाकर आउट हो गए। अपनी 11 रन की पारी के बाद भी संजू सैमसन ने अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। संजू ने 15 गेंदों का सामना करते हुए 2 चौके लगाए। अपनी पारी के दौरान संजू ने आईपीएल में 5 हजार रन भी पूरे कर लिए।

धोनी-सुरेश रैना को पीछे छोड़ा

गेंदों के लिहाज से संजू सैमसन आईपीएल में सबसे तेज 5 हजार रन पूरे करने वाले तीसरे बल्लेबाज बने हैं। उन्होंने इस मामले में सुरेश रैना को पीछे छोड़ दिया है। संजू ने 5 हजार रन 3,555 गेंदें खेलकर पूरे किए हैं। वहीं, रैना ने यह मुकाम 3,620 गेंदें खेलकर हासिल किया था।

आईपीएल इतिहास में सबसे तेज 5 हजार रन पूरे करने का रिकॉर्ड एबी डिविलियर्स के नाम है, जिन्होंने यह उपलब्धि 3,288 गेंदें खेलकर हासिल की थी।

Releated Posts

फॉर्म में लौटे गायकवाड़, पूरा किया छक्कों का ‘शतक’

चेन्नई: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ आखिरकार फॉर्म में लौट आए हैं। गायकवाड़ ने इंडियन…

ByByEzaz Ahmad Apr 26, 2026

लुंगी एनगिडी ने अपनी चोट पर दिया अपडेट, कही दिल की बात

नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी ने अपनी खतरनाक चोट पर अपडेट दिया है। एनगिडी…

ByByEzaz Ahmad Apr 26, 2026

रियान पराग के बचाव में उतरे कोच, बोले- वह वापसी करेगा

जयपुर: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग आईपीएल 2026 में बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं कर पा…

ByByEzaz Ahmad Apr 26, 2026

CSK vs GT: गुजरात ने जीता टॉस, चेन्नई को बैटिंग के लिए बुलाया

चेन्नई: आज यानी के रविवार, 26 अप्रैल 2026 को आईपीएल 2026 में डबल हेडर है। आज दो मैच…

ByByEzaz Ahmad Apr 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top