• Home
  • IPL 2026
  • RCB ने जीता टॉस, हेजलवुड की प्लेइंग-11 में वापसी
RCB vs LSG (IPL-X)

RCB ने जीता टॉस, हेजलवुड की प्लेइंग-11 में वापसी

बेंगलुरु: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 23वां मैच आज यानी के बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है।

RCB की टीम इस मुकाबले में एक बदलाव के साथ उतरी है। जैकब डफी की जगह जोश हेजलवुड को प्लेइंग-11 में शामिल किया गया है। वहीं, एलएसजी ने प्लेइंग इलेवन में कोई फेरबदल नहीं किया है।

टॉस जीतने के बाद आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने कहा, “हम पहले गेंदबाजी करेंगे। यह बिल्कुल स्पष्ट है: पिच अच्छी है, पहले बॉलिंग करो, इसका फायदा उठाओ और विपक्षी टीम पर दबाव बनाओ। इस पिच पर घास बिल्कुल नहीं है, यह अच्छी दिख रही है। टीम के लिए हर कोई अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। अलग-अलग मौकों पर आकर अपनी भूमिका निभा रहा है। टीम में एक बदलाव है। हेजलवुड को डफी की जगह शामिल किया गया है।”

दूसरी तरफ, डीसी के कप्तान ऋषभ पंत ने कहा, “हमें पूरा भरोसा है। यह बैटिंग के लिए एक अच्छी पिच है। चाहे हम पहले बैटिंग करें या बाद में, हमें अच्छा प्रदर्शन करना होगा। हम बहुत ज्यादा सोचने-विचारने में समय बर्बाद नहीं करना चाहते। अपनी टीम पर भरोसा रखें और अच्छा खेलें। हमारी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं है।”

RCB ने आईपीएल के 19वें सीजन में अब तक 4 में से 3 मैच जीते हैं। वहीं, एलएसजी को अपने पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के विरुद्ध 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद (5 विकेट) और कोलकाता नाइट राइडर्स (3 विकेट) के खिलाफ जीत हासिल की, लेकिन गुजरात टाइटंस के हाथों 7 विकेट से अगले मैच को गंवाना पड़ा।

लखनऊ सुपर जाइंट्स की प्लेइंग-11: एडेन मार्करम, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, अवेश खान, दिग्वेश सिंह राठी और प्रिंस यादव।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग-11: फिलिप साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा और रसिख सलाम डार।

Releated Posts

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने लिया बदला, बेंगलुरु को 4 विकेट से हराया

अहमदाबाद: गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजों की उपयोगी पारियों के दम पर गुजरात टाइटंस नेगुरुवार को…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

IPL 2026: एक ओवर में 5 चौके लगाकर इस मामले में नंबर-1 बने कोहली

अहमदाबाद: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी चुनी

अहमदाबाद: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 42वां मैच गुजरात टाइटंस (GT) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

क्या हार्दिक से छिनेगी मुंबई की कप्तानी? पूर्व क्रिकेटर बोले- टीम से बाहर करो

मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में बुरा हाल है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top