• Home
  • IPL 2026
  • ‘बच्चे के साथ अन्याय मत करो’, सलाम को POTM नहीं मिलने पर भड़के दिग्गज
Rasikh Salam Dar

‘बच्चे के साथ अन्याय मत करो’, सलाम को POTM नहीं मिलने पर भड़के दिग्गज

बेंगलुरु: डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने आईपीएल 2026 में बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 5 विकेट से शिकस्त देकर अंकतालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया। RCB ने एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में लखनऊ को 146 रन पर ढेर कर दिया और फिर 15.1 ओवर में टारगेट को चेज कर लिया।

इस मुकाबले में जम्मू-कश्मीर के युवा तेज गेंदबाज रसिख सलाम डार (Rasikh Salam Dar) सबसे सफल गेंदबाज बनकर उभरे। सलाम ने मुकाबले में 4 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट चटकाए और लखनऊ को 150 से पहले ही रोक दिया। उनके अलावा भुवनेश्वर कुमार ने तीन, क्रुणाल पांड्या ने दो और जोश हेजलवुड ने चार ओवर में 20 रन देकर एक विकेट अपने नाम किया।

मैच में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने और RCB की जीत में अहम योगदान देने वाले रसिख सलाम को हालांकि प्लेयर ऑफ द मैच (POTM) का अवॉर्ड नहीं दिया गया। इस फैसले पर अब पूर्व क्रिकेटर और मशहूर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने सवाल उठाए हैं। मैच में सिर्फ 1 विकेट लेने वाले जोश हेजलवुड को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। चोपड़ा ने इस फैसले को बच्चे (रसिख) साथ अन्याय बताया।

‘बच्चे के साथ अन्याय’

आकाश चोपड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘आरसीबी-एलएसजी मैच में रसिख सलाम को प्लेयर ऑफ द मैच क्यों नहीं दिया गया। यह बच्चे के साथ अन्याय है। चोपड़ा यह कहना चाहते थे कि रसिख जैसे युवा खिलाड़ी को अगर बेहतर प्रदर्शन का इनाम नहीं मिलेगा तो इससे कहीं न कहीं उनका उत्साह कम होगा।

कौन हैं रसिख सलाम?

26 साल के रसिख सलाम डार घरेलू क्रिकेट में जम्मू-कश्मीर के लिए खेलते हैं। आईपीएल में उनके करियर की शुरुआत 2019 में हुई थी। मुंबई इंडियंस ने 2019 में उन्हें खरीदा था। उस सीजन उन्हें सिर्फ 1 मैच खेलने का मौका मिला और अगले सीजन उन्हें टीम ने रिलीज कर दिया। इसके बाद आईपीएल 2022 में वह केकेआर की तरफ से 2 मैच खेले। इसके बाद केकेआर ने भी रिलीज कर दिया। आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से 8 मैचों में 9 विकेट लिए, लेकिन मुंबई, कोलकाता के बाद दिल्ली ने भी रसिख पर भरोसा नहीं किया और आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले रिलीज कर दिया।

RCB ने किया रिटेन

आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में रसिख को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने खरीदा। उस सीजन रसिख को बेशक एक ही मैच खेलने को मिला जिसमें उन्होंने 1 विकेट लिया, लेकिन आरसीबी का भरोसा इस गेंदबाज पर बरकरार रहा और उन्हें आईपीएल 2026 के लिए रिटेन किया गया। टीम के भरोसे को रसिख ने आईपीएल 2026 में परिणाम के रूप में बदला है। सीजन के 2 मैचों में दाएं हाथ का यह तेज गेंदबाज 5 विकेट ले चुका है।

Releated Posts

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने लिया बदला, बेंगलुरु को 4 विकेट से हराया

अहमदाबाद: गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजों की उपयोगी पारियों के दम पर गुजरात टाइटंस नेगुरुवार को…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

IPL 2026: एक ओवर में 5 चौके लगाकर इस मामले में नंबर-1 बने कोहली

अहमदाबाद: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी चुनी

अहमदाबाद: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 42वां मैच गुजरात टाइटंस (GT) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

क्या हार्दिक से छिनेगी मुंबई की कप्तानी? पूर्व क्रिकेटर बोले- टीम से बाहर करो

मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में बुरा हाल है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top