• Home
  • IPL 2026
  • IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स ने रचा इतिहास, RCB और SRH को पीछे छोड़ा
Rajasthan Royals

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स ने रचा इतिहास, RCB और SRH को पीछे छोड़ा

नई दिल्ली: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने आईपीएल 2026 में मंगलवार को न्यू चंडीगढ़ में पंजाब किंग्स को छह विकेट से रौंद दिया। महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 222 रन बनाए, जिसे राजस्थान ने 19.2 ओवर में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया।

राजस्थान की नौ मैचों में यह छठी जीत है और टीम अब 12 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर है। पंजाब किंग्स को इस सीजन में पहली बार हार मिली है। पंजाब आठ मैचों में छह जीत और एक हार के बाद 13 अंक लेकर पहले नंबर पर है।

इस जीत के साथ आरआर ने जहां मुंबई इंडियंस (एमआई) की बराबरी की, वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को पीछे छोड़ा। आईपीएल में यह छठा मौका था जब आरआर ने 200 या उससे बड़े लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल किया।

जीत के साथ ही आरआर ने इस मामले में आरसीबी और एसआरएच को पीछे छोड़ दिया। आरसीबी और एसआरएच ने आईपीएल में 5-5 बार 200 या उससे बड़े लक्ष्य को हासिल किया है। एमआई ने 6 बार यह उपलब्धि हासिल की है। आईपीएल में सर्वाधिक 10 बार 200 या उससे बड़े लक्ष्य को हासिल करने का रिकॉर्ड पंजाब किंग्स के नाम है।

हालांकि पंजाब किंग्स ही 200 या उससे बड़े लक्ष्य को डिफेंड कर पाने में सर्वाधिक बार असफल भी रही है। पंजाब 8 बार 200 या उससे अधिक रन बनाकर हारी है। आरसीबी 7 बार, सीएसके 6 बार और केकेआर 5 बार 200 या उससे अधिक रन बना कर हारी है।

पंजाब किंग्स और आरआर के बीच मैच में सीजन में नौवीं बार 200 या उससे अधिक का लक्ष्य हासिल कर लिया गया है। यह आईपीएल में एक सीजन का संयुक्त रिकॉर्ड है। इस रिकॉर्ड के इसी सीजन में टूटने के पूरे आसार हैं। आईपीएल 2025 में भी 9 बार 200 या उससे अधिक के लक्ष्य हासिल हुए थे।

राजस्थान रॉयल्स के लिए इस मैच में डोनोवन फरेरा टॉप स्कोरर रहे। उन्होंने शुभन दुबे के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए सिर्फ 32 गेंदों पर 77 रन की साझेदारी करके पंजाब किंग्स को इस सीजन की उसकी पहली हार थमा दी। फरेरा ने 26 गेंदों पर छह चौके और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 52 रनों की मैच विनिंग पारी खेली।

उनके अलावा यशस्वी जायसवाल ने 51, वैभव सूर्यवंशी ने 43, ध्रुव जुरेल ने 16, कप्तान रियान पराग ने 29 और शुभम दुबे ने सिर्फ 12 गेंदों पर तीन चौके और दो छक्कों के सहारे नाबाद 31 रन बनाए।

Releated Posts

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने लिया बदला, बेंगलुरु को 4 विकेट से हराया

अहमदाबाद: गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजों की उपयोगी पारियों के दम पर गुजरात टाइटंस नेगुरुवार को…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

IPL 2026: एक ओवर में 5 चौके लगाकर इस मामले में नंबर-1 बने कोहली

अहमदाबाद: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी चुनी

अहमदाबाद: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 42वां मैच गुजरात टाइटंस (GT) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

क्या हार्दिक से छिनेगी मुंबई की कप्तानी? पूर्व क्रिकेटर बोले- टीम से बाहर करो

मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में बुरा हाल है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top