• Home
  • IPL 2026
  • IPL 2026: मुंबई इंडियंस ने सेंटनर की जगह महाराज को किया टीम में शामिल
Image

IPL 2026: मुंबई इंडियंस ने सेंटनर की जगह महाराज को किया टीम में शामिल

नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में सात मैचों में से अब तक सिर्फ दो ही मैच जीत पाई मुंबई इंडियंस ने सीजन के बाकी बचे मैचों के लिए दक्षिण अफ्रीका के बाएं हाथ के स्पिनर केशव महाराज को अपनी टीम में शामिल किया है। महाराज को मिचेल सेंटनर की जगह शामिल किया गया है।

सेंटनर पिछले मैच में अपने बाएं कंधे में लगी चोट के कारण शेष सीजन से बाहर हो गए हैं। आईपीएल 2026 मे मुंबई इंडियंस 7 में से 5 मैच गंवाकर प्वाइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर मौजूद है। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के बाद एमआई को आगामी मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करना होगा।

महाराज 75 लाख रुपए की कीमत पर इस टीम से जुड़े हैं। आईपीएल की ओर से जारी एक बयान में इसकी जानकारी दी गई है।
बयान में कहा गया है कि मुंबई इंडियंस (एमआई) ने साउथ अफ्रीका के स्पिनर केशव महाराज को मिचेल सेंटनर की जगह टीम में शामिल किया है। सेंटनर टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 से बाहर हो गए हैं, क्योंकि उनके बाएं कंधे में चोट लग गई थी।

बयान में आगे कहा गया है कि सेंटनर को यह चोट मुंबई इंडियंस के पिछले घरेलू मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ बाउंड्री के पास कैच पकड़ने की कोशिश करते समय लगी थी। महाराज एक अनुभवी बाएं हाथ के स्पिनर हैं और हाल ही में उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में हिस्सा लिया था। वह दो आईपीएल मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने साल 2024 में राजस्थान रॉयल्स का प्रतिनिधित्व किया था। वह 75 लाख रुपए में एमआई की टीम में शामिल हुए हैं।”

केशव महाराज को टी20 वर्ल्ड कप 2021 में साउथ अफ्रीकी टीम के लिए तब चुना गया था, जब उन्होंने एक भी टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला था। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ कप्तान के तौर पर डेब्यू किया और इस फॉर्मेट में अपनी पहली ही गेंद पर विकेट हासिल किया था।

36 वर्षीय केशव महाराज 62 टेस्ट मुकाबलों में 218 विकेट हासिल कर चुके हैं, जबकि 56 वनडे मैचों में उनके नाम पर 73 विकेट हैं। केशव महाराज ने 54 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में 55 विकेट निकाले हैं।

Releated Posts

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने लिया बदला, बेंगलुरु को 4 विकेट से हराया

अहमदाबाद: गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजों की उपयोगी पारियों के दम पर गुजरात टाइटंस नेगुरुवार को…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

IPL 2026: एक ओवर में 5 चौके लगाकर इस मामले में नंबर-1 बने कोहली

अहमदाबाद: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी चुनी

अहमदाबाद: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 42वां मैच गुजरात टाइटंस (GT) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

क्या हार्दिक से छिनेगी मुंबई की कप्तानी? पूर्व क्रिकेटर बोले- टीम से बाहर करो

मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में बुरा हाल है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top