• Home
  • IPL 2026
  • IPL 2026 में आज MI vs PBKS की भिड़ंत, देखें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
Image

IPL 2026 में आज MI vs PBKS की भिड़ंत, देखें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

मुंबई: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 24वां मैच आज यानी के गुरुवार को मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स (MI vs PBKS) के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है। इस सीजन में दोनों के बीच यह पहला मुकाबला होगा। मुंबई इंडियंस ने सीजन की शुरुआत वानखेड़े में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ धमाकेदार जीत के साथ की थी। लेकिन उसके बाद से टीम को लगातार तीन मैचों में हार का मुंह देखना पड़ा है।

पंजाब किंग्स इस सीजन में अब तक एक भी मैच नहीं हारी

पंजाब किंग्स सीजन में एक भी मैच नहीं हारी है और 4 मैचों से 7 अंक लेकर अंकतालिका में तीसरे स्थान पर है। श्रेयस अय्यर की टीम अगर आज मुंबई को हरा देती है तो वो अंकतालिका में पहले पायदान पर पहुंच सकती है। घरेलू मैदान हो या विपक्षी टीमों का मैदान पंजाब ने हर जगह अपना दबदबा दिखाया है।

बल्लेबाजी में प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर, कूपन कोनोली शानदार फॉर्म में हैं तो अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल और जेवियर बार्टलेट ने शानदार गेंदबाजी की है।मार्क्स स्टॉयनिस, मार्को जानसेन गेंदबाजी और बल्लेबाजी में संतुलन बना रहे हैं। पिछले मैच में शशांक सिंह ने भी अपनी गेंदबाजी से चौंकाया था। पंजाब किंग्स एक टीम के रूप में बेहतरीन क्रिकेट खेल रही है।

रोहित शर्मा का खेलना संदिग्ध

एमआई 4 मैचों में 3 मैच में लगातार हार चुकी है और अंकतालिका में नौवें स्थान पर मौजूद है। पंजाब किंग्स के खिलाफ जीत हासिल कर 2 अंक लेने के लिए एमआई को एक टीम के रूप में जोरदार प्रदर्शन करना होगा। रोहित शर्मा का इस मैच में खेलना संदिग्ध है। रयान रिकल्टन के साथ डिकॉक पारी की शुरुआत कर सकते हैं।

इन दोनों में किसी एक को बड़ी पारी खेलनी होगी। सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, नमन धीर और शरफेन रदरफोर्ड को अपनी-अपनी भूमिका निभानी होगी। गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट को शुरुआती विकेट लेने होंगे। तभी एमआई पंजाब के खिलाफ जीत हासिल कर सकती है। एमआई की प्लेइंग इलेवन में रोहित के अलावा भी बदलाव दिख सकता है।

MI vs PBKS के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड

मुंबई और पंजाब के बीच हेड-टू-हेड आंकड़ों पर गौर करें तो दोनों टीमों के बीच अब तक 34 मैच खेले गए हैं और इनमें से दोनों ने 17-17 मैच जीते हैं। दोनों टीमों के बीच खेले गए मैचों में सर्वाधिक रन रोहित शर्मा के नाम हैं। रोहित ने 26 मैचों में 634 रन बनाए हैं। सर्वाधिक 24 विकेट 18 मैचों में जसप्रीत बुमराह ने लिए हैं।

वेदर अपडेट और पिच रिपोर्ट

गुरुवार की शाम मुंबई में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। तापमान 35 से 24 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। वानखेड़े की पिच बल्लेबाजी के अनुकूल मानी जाती है। आउटफील्ड बहुत तेज है। सीजन में अब तक, दो मैचों की सभी चार पारियों में स्कोर 220 के पार गया है।

मुंबई-पंजाब के बीच होने वाले मुकाबले में भी रनों की बारिश देखने को मिल सकती है। अब तक IPL के 125 मैच खेले गए हैं। 58 मैच में पहली इनिंग में बैटिंग करने वाली टीम और 67 में ही चेज करने वाली टीम को जीत मिली है।

Releated Posts

KKR से जुड़े श्रीलंकाई पेसर पथिराना, क्या टीम को दिला पाएंगे पहली जीत?

कोलकाता: आईपीएल 2026 में छह मैचों के बाद भी अपनी पहली जीत की तलाश में लगी कोलकाता नाइट…

ByByEzaz Ahmad Apr 19, 2026

BCCI ने अगरकर का कॉन्ट्रैक्ट आगे बढ़ाया, जानें कब तक बने रहेंगे चीफ सिलेक्टर?

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर (Ajit Agarkar) को लेकर कुछ दिन पहले ऐसी…

ByByEzaz Ahmad Apr 19, 2026

IPL 2026: हिंगे फिर बने हैदराबाद की जीत के हीरो, CSK 10 रन से हारा

हैदराबाद: सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने एक बार फिर से प्रफुल हिंगे की शानदार गेंदबाजी के दम पर आईपीएल…

ByByEzaz Ahmad Apr 18, 2026

IPL 2026: स्टब्स ने तोड़ा दिनेश कार्तिक का बड़ा रिकॉर्ड, दिल्ली को दिलाई दमदार जीत

बेंगलुरु: दिल्ली कैपिटल्स (DC) के विस्फोटक बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स (Tristan Stubbs) ने शनिवार को बेंगलुरु में रॉयल चैलेंजर्स…

ByByEzaz Ahmad Apr 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top