अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में आज यानी के गुरुवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस (GT) के सामने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की चुनौती होगी। गुजरात की टीम इस सीजन में बेंगलुरु से मिली हार का बदला लेने के लिए उतरेगी।
आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस की टीम आठ मैचों में चार जीत और चार हार के साथ अंक तालिका में पांचवें नंबर पर है। वहीं, मौजूदा चैंपियन आरसीबी शानदार फॉर्म में है और उसने आठ मैचों में से छह में जीत दर्ज की है। आरसीबी अभी अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है।
पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को उसके घरेलू मैदान चेपॉक स्टेडियम में हराने वाली जीटी अपने घरेलू मैदान पर आरसीबी के खिलाफ जीत हासिल करना चाहेगी। जीत जीटी की प्लेऑफ की संभावना को मजबूत बनाए रखेगी। इसके लिए जीटी के टॉप-3 बल्लेबाजों के अलावा गेंदबाजी में सिराज, कृष्णा, रबाडा, और राशिद को अपनी क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन करना होगा।
दूसरी तरफ अपने पिछले में दिल्ली कैपिटल्स को उसके घरेलू मैदान पर 75 पर समेटने और 6.3 ओवर में जीत हासिल करने वाली आरसीबी जीटी को भी उसके घरेलू मैदान पर चकमा देने में पूरी तरह सक्षम है।
RCB vs GT, Head to Head
आईपीएल में गुजरात टाइटंस (GT) के सामने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच अब तक 7 मैच खेले गए हैं जिसमें आरसीबी का पलड़ा भारी रहा है। आरसीबी ने 4 मैच जीते हैं, जबकि जीटी ने 3 मैचों में सफलता हासिल की है। सीजन में दोनों टीमों के बीच हुए पहले मुकाबले में आरसीबी ने 5 विकेट से जीत हासिल की थी।
वेदर अपडेट
मैच के दौरान अहमदाबाद का तापमान 32 डिग्री के आसपास रहेगा। आसमान साफ रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है।
पिच रिपोर्ट
नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के अनुकूल मानी जाती है। पिच पर अच्छा बाउंस होता है और गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आती है। तेज गेंदबाजों को शुरू में मदद मिल सकती है। जैसे-जैसे गेम आगे बढ़ेगा, स्पिनर्स को थोड़ा टर्न मिल सकता है।
टीम:
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर, कुमार कुशाग्र, ग्लेन फिलिप्स, राशिद खान, मानव सुथार, निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, गुरनूर बराड़, अरशद खान, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कैगिसो रबाडा, रविश्रीनिवासन साई किशोर, जयंत यादव, ईशांत शर्मा, अशोक शर्मा, जेसन होल्डर, टॉम बैंटन, ल्यूक वुड, साई सुदर्शन, एम शाहरुख खान, अनुज रावत, कुलवंत खेजरोलिया, राहुल तेवतिया।
RCB: रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, फिलिप साल्ट, जितेश शर्मा, जैकब बेथेल, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, अभिनंदन सिंह, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, स्वप्निल सिंह, नुवान तुषारा, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, मंगेश यादव, जॉर्डन कॉक्स, विक्की ओस्टवाल, विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान, सात्विक देसवाल।















