• Home
  • IPL 2026
  • KL Rahul ने तोड़ा एमएस धोनी का महा-रिकॉर्ड
Image

KL Rahul ने तोड़ा एमएस धोनी का महा-रिकॉर्ड

नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का 35वां मैच आज यानी के शनिवार को अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स (Delhi Capitals vs Punjab Kings) के बीच खेला जा रहा है। दिल्ली ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया है।

दिल्ली की पारी की शुरुआत करने उतरे सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने आईपीएल में अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। पंजाब किंग्स के खिलाफ जारी मैच में राहुल ने 13 रन बनाते ही आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया।

राहुल जब 12 रन के निजी स्कोर पर थे, तब शशांक सिंह ने बाउंड्री के पास उनका कैच छोड़ दिया। इसके बाद राहुल अपनी पारी का 13वां रन बनाते ही आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले छठे बल्लेबाज बन गए। धोनी ने अपने आईपीएल करियर में खेले 278 मैचों में 5439 रन बनाए थे और अब राहुल उनसे आगे निकल गए हैं।

खबर लिखे जाने तक राहुल अर्धशतक बनाकर खेल रहे थे। उन्होंने 26 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया।

विराट कोहली टॉप पर कायम

आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के नाम है। कोहली आईपीएल में 8989 रन बना चुके हैं। वह 9000 रन के आंकड़े से 11 ही रन दूर हैं। कोहली के बाद लिस्ट में हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा हैं, जिनके नाम 7183 रन दर्ज है। विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच लगभग 2000 रनों का अंतर है।

Releated Posts

IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स ने रचा इतिहास, बनाया अपना सबसे बड़ा स्कोर

नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के 35वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) का सामना पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के साथ…

ByByEzaz Ahmad Apr 25, 2026

केएल राहुल ने 152* रन बनाकर लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, बनाए बड़े-बड़े कीर्तिमान

नई दिल्ली: सलामी बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul Records) ने आईपीएल के इतिहास में बड़े-बड़े रिकॉर्ड्स को ध्वस्त…

ByByEzaz Ahmad Apr 25, 2026

RECORDS: केएल राहुल ने शतक जड़ रचा इतिहास, क्रिस गेल की बराबरी की

नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का 35वां मैच आज यानी के शनिवार को अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स…

ByByEzaz Ahmad Apr 25, 2026

IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस, पंजाब के खिलाफ बैटिंग चुनी

नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का 35वां मैच आज यानी के शनिवार को अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स…

ByByEzaz Ahmad Apr 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top