• Home
  • IPL 2026
  • IPL 2026: SRH ने खोला जीत का खाता, KKR को 65 रन से रौंदा
KKR vs SRH (Photo: BCCI)

IPL 2026: SRH ने खोला जीत का खाता, KKR को 65 रन से रौंदा

कोलकाता: सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के छठे मुकाबले में गुरुवार को ईडन गार्डन्स मैदान पर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 65 रन से हरा दिया। हैदराबाद ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 226 रन का स्कोर बनाया और फिर कोलकाता को 16 ओवर में ही 161 रन पर समेट दिया।

कोलकाता के लिए अंगकृष रघुवंशी ने सबसे ज्यादा 52 रन बनाए। उनके अलावा उकप्तान रिंकू सिंह ने 35 और फिर एलन ने 28 रन बनाए। कोलकाता की दो मैचों में यह लगातार दूसरी हार है जबकि हैदराबाद की दो मैचों में यह पहली जीत है। सनराइजर्स के लिए जयदेव उनादकट ने तीन और इशान मलिंगा ने दो विकेट लिए।

इससे पहले, हैदराबाद ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 226 रन लगाए। यह केकेआर का एसआरएच के खिलाफ इस लीग में तीसरा सबसे बड़ा टोटल है।

साल 2025 में एसआरएच ने 3 विकेट खोकर 278 रन बनाए थे, जो केकेआर के खिलाफ टीम का सबसे बड़ा टोटल है। वहीं, 2023 में सनराइजर्स हैदराबाद ने केकेआर के खिलाफ दूसरा सर्वाधिक स्कोर खड़ा किया था। एसआरएच के बल्लेबाजों ने 4 विकेट गंवाकर 228 रन बनाए थे।

अभिषेक ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 21 गेंदों में 48 रनों की शानदार पारी खेली। अपनी इस पारी में अभिषेक ने 4 चौके और चार छक्के लगाए। वहीं, हेड ने 21 गेंदों में 6 चौके और 3 छक्कों की मदद से 46 रन बनाए।

कप्तान ईशान किशन का बल्ला खामोश रहा और वह 9 गेंदों में 14 रन ही बना सके। नीतीश रेड्डी ने 24 गेंदों में 4 चौके और एक छक्के की मदद से 39 रन बनाए। वहीं, क्लासन ने 35 गेंदों में 52 रन बनाए। अंतिम ओवरों में हर्ष दुबे ने 3 गेंदों में नाबाद 9 रन बनाए।

केकेआर की तरफ से ब्लेसिंग मुजरबानी ने सर्वाधिक 4 विकेट चटकाए। हालांकि, वह महंगे साबित हुए और उन्होंने 41 रन दिए।

Releated Posts

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने लिया बदला, बेंगलुरु को 4 विकेट से हराया

अहमदाबाद: गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजों की उपयोगी पारियों के दम पर गुजरात टाइटंस नेगुरुवार को…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

IPL 2026: एक ओवर में 5 चौके लगाकर इस मामले में नंबर-1 बने कोहली

अहमदाबाद: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी चुनी

अहमदाबाद: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 42वां मैच गुजरात टाइटंस (GT) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

क्या हार्दिक से छिनेगी मुंबई की कप्तानी? पूर्व क्रिकेटर बोले- टीम से बाहर करो

मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में बुरा हाल है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top