• Home
  • IPL 2026
  • IPL 2026: RR ने जीता टॉस, KKR के लिए करो या मरो
KKR v RR

IPL 2026: RR ने जीता टॉस, KKR के लिए करो या मरो

कोलकाता: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 28वें मैच में रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (RR vs KKR) के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

कोलकाता के इडेन गार्डन्स स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में राजस्थान ने अपनी प्लेइंग-11 में दो बदलाव किया है। लुहान ड्रे प्रिटोरियस और तुषार देशपांडे की जगह शिमरोन हेटमायर और ब्रिजेश शर्मा को अंतिम एकादश में शामिल किया है। वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।

राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन कर रही है। टीम पिछले 5 मैचों में 4 जीत के साथ अंकतालिका में तीसरे नंबर पर है। इस मैच को जीतकर टीम के पास पहले स्थान पर पहुंचने का मौका है।

केकेआर को सीजन की पहली जीत का इंतजार है। केकेआर शुरुआती 6 मैचों में 5 मैच हार चुकी है। एक मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था।

प्लेइंग-11

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग XI: वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा, रवि बिश्नोई

कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग XI: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती

Releated Posts

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने लिया बदला, बेंगलुरु को 4 विकेट से हराया

अहमदाबाद: गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजों की उपयोगी पारियों के दम पर गुजरात टाइटंस नेगुरुवार को…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

IPL 2026: एक ओवर में 5 चौके लगाकर इस मामले में नंबर-1 बने कोहली

अहमदाबाद: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी चुनी

अहमदाबाद: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 42वां मैच गुजरात टाइटंस (GT) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

क्या हार्दिक से छिनेगी मुंबई की कप्तानी? पूर्व क्रिकेटर बोले- टीम से बाहर करो

मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में बुरा हाल है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top