नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस (GT) को उस समय एक बड़ा झटका लगा जब उसके विकेटकीपर-बल्लेबाज टॉम बैंटन सीजन से बाहर हो गए। गुजरात ने बैंटन को आईपीएल 2026 ऑक्शन में 75 लाख रुपये में खरीदा गया था। लेकिन इस सीजन उन्हें एक भी मैचों की प्लेइंग-11 में शामिल नहीं किया गया था।
आईपीएल की ओर से एक बयान में कहा गया है कि बैंटन चोट के कारण आईपीएल 2026 सीजन से बाहर हो गए हैं। उन्हें उंगली में चोट थी और इस कारण अब वह टूर्नामेंट में टीम का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। बैंटन के नाम टी20 में फॉर्मेट में 4 शतक दर्ज है और वो पांच हजार से ज्यादा रन भी बना चुके हैं।
गुजरात ने कॉनर को किया शामिल
बैंटन के बाहर होने के बाद गुजरात टाइटंस ने दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज कॉनर एस्टेरहुइजेन (Connor Esterhuizen) को अपनी टीम में शामिल किया है। कॉनर ने साउथ अफ्रीका के लिए अब तक टी20 इंटरनेशनल में 5 मैचों में 50 की औसत से 200 रन बनाए हैं। इसमें उनके नाम दो अर्धशतक भी है।
24 साल कॉनर ने पिछले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैच की टी20 सीरीज में दक्षिण अफ्रीका के लिए अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया था। कॉनर का पदार्पण शानदार रहा जिसमें उन्हें दो बार ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ और ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ भी चुना गया। उन्होंने अपनी टीम को 1-2 से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए श्रृंखला 3-2 से जीतने में मदद की।
यह कॉनर का आईपीएल में पहला सत्र होगा। वह 75 लाख रुपये के ‘बेस प्राइस’ पर गुजरात टाइटन्स से जुड़े हैं और जोस बटलर के लिए ‘बैकअप’ विकेटकीपर के तौर पर टीम में रहेंगे।
गुजरात को आईपीएल 2026 में शुक्रवार शाम को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ अपना अगला मुकाबला खेलना है। गुजरात टाइटन्स की टीम भी अभी तक अपने घरेलू मैदान पर जीत हासिल नहीं कर पाई है। इस सीजन में घर में उसे राजस्थान रॉयल्स से हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन इसके बाद उसने विरोधी टीम के मैदानों पर दो जीत हासिल की।
उसकी गेंदबाजी मजबूत नजर आ रही है जिसमें प्रसिद्ध कृष्णा अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और राशिद खान ने अपनी लय वापस हासिल कर ली है। शुभमन गिल और जोस बटलर जैसे बल्लेबाजों के फॉर्म में आने से गुजरात टाइटन्स मजबूत नजर आ रही है।















