• Home
  • IPL 2026
  • अभिषेक शर्मा के IPL में 2000 रन पूरे, इस मामले में बने ‘नंबर-2’
Abhishek Sharma

अभिषेक शर्मा के IPL में 2000 रन पूरे, इस मामले में बने ‘नंबर-2’

हैदराबाद: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 27वां मैच शनिवार को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है।

अभिषेक ने 22 गेंदों का सामना करते हुए 4 छक्कों और 6 चौकों के साथ 59 रन की पारी खेली। इस दौरान ट्रेविस हेड के साथ 5.5 ओवरों में 75 रन की साझेदारी की। इसके साथ ही अब वह गेंदों के लिहाज से सबसे तेज 2,000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाजों की सूची में ‘नंबर-2’ स्थान पर पहुंच गए हैं।

अभिषेक ने 15 गेंदों में अर्धशतक लगाने के साथ महज 1,193 गेंदों में आईपीएल करियर के 2,000 रन पूरे किए। आईपीएल इतिहास में सबसे कम गेंदों में 2,000 रन पूरे करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में आंद्रे रसेल शीर्ष पर हैं, जिन्होंने 1,120 गेंदों में यह कारनामा किया था। वहीं, निकोलस पूरन (1,198) इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। वीरेंद्र सहवाग (1,211) और क्रिस गेल (1,251) क्रमश: चौथे और पांचवें पायदान पर हैं।

यह कारनामा करने वाले SRH के पहले बल्लेबाज बने

इस मुकाबले के दौरान अभिषेक शर्मा ने लगातार 8 गेंदों पर बाउंड्री लगाने का कारनामा किया। वह 15 गेंदों में अर्धशतक पूरा करने वाले सनराइजर्स हैदराबाद के पहले बल्लेबाज भी बने। इससे पहले अभिषेक ने साल 2024 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 16 गेंदों में अर्धशतक लगाया था।

अभिषेक शर्मा ने आईपीएल करियर में अब तक 83 मैच खेले हैं, जिसकी 80 पारियों में 27.45 की औसत के साथ 2,004 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 11 अर्धशतक आए। इस सीजन अभिषेक शर्मा 6 मुकाबलों में 31.33 की औसत के साथ 188 रन बना चुके हैं। आईपीएल 2026 में उनके बल्ले से 2 अर्धशतक निकले। अभिषेक ने पंजाब किंग्स के विरुद्ध मैच में 74 रन की पारी खेली थी।

सनराइजर्स हैदराबाद ने निर्धारित ओवरों में 9 विकेट खोकर 194 रन बनाए। इस पारी में अभिषेक शर्मा के अर्धशतक के अलावा, हेनरिक क्लासेन ने 39 गेंदों में 2 छक्कों और 6 चौकों के साथ 59 रन की पारी खेली। इनके अलावा, ट्रेविस हेड ने 23 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।

Releated Posts

IPL 2026: RR ने जीता टॉस, KKR के लिए करो या मरो

कोलकाता: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 28वें मैच में रविवार…

ByByEzaz Ahmad Apr 19, 2026

MI की नजरें विजयी वापसी पर, GT से उसके गढ़ में भिड़ेगी

अहमदाबाद: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में लगातार चार हार झेली चुकी मुंबई इंडियंस सोमवार को नरेंद्र मोदी…

ByByEzaz Ahmad Apr 19, 2026

KKR से जुड़े श्रीलंकाई पेसर पथिराना, क्या टीम को दिला पाएंगे पहली जीत?

कोलकाता: आईपीएल 2026 में छह मैचों के बाद भी अपनी पहली जीत की तलाश में लगी कोलकाता नाइट…

ByByEzaz Ahmad Apr 19, 2026

IPL 2026: हिंगे फिर बने हैदराबाद की जीत के हीरो, CSK 10 रन से हारा

हैदराबाद: सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने एक बार फिर से प्रफुल हिंगे की शानदार गेंदबाजी के दम पर आईपीएल…

ByByEzaz Ahmad Apr 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top