• Home
  • IPL 2026
  • SRH के कप्तान पैट कमिंस ने किसे बताया अपना पसंदीदा खिलाड़ी?
Image

SRH के कप्तान पैट कमिंस ने किसे बताया अपना पसंदीदा खिलाड़ी?

जयपुर: पूर्व चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2026 के 36वें मैच में शनिवार को राजस्थान रॉयल्स को पांच विकेट से हरा दिया। हैदराबाद ने राजस्थान से मिले 229 रनों के लक्ष्य को 18.3 ओवर में पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया। राजस्थान के लिए इस मैच में वैभव सूर्यवंशी ने 36 गेंदों पर शतक जड़ दिया।

यह आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक है। वैभव ने 37 गेंदों की अपनी पारी में 12 छक्के और 5 चौके लगाते हुए 103 रन की पारी खेली। 15 साल के बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने बेशक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक डेब्यू नहीं किया है।

लेकिन, आईपीएल और अंडर-19 और भारत ए के लिए खेलते हुए अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर पूरी दुनिया में अपने प्रशंसक बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान और आईपीएल में एसआरएच की कप्तानी कर रहे पैट कमिंस सूर्यवंशी के नए फैन बॉय हैं।

मैच के बाद पैट कमिंस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “वह मेरा नया पसंदीदा खिलाड़ी है। उसे बल्लेबाजी करते देखना काफी शानदार और मनोरंजक है। वह बहुत शानदार है। उसके करियर की शानदार शुरुआत हुई है और उसे बहुत आगे जाना है। उसमें अकेले दम मैच छीन लेने की क्षमता है।”

पैट कमिंस ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक बड़े, सफल और सम्मानित कप्तान के रूप में जाने जाते हैं। उनकी प्रशंसा वैभव के लिए निश्चित रूप से उत्साहजनक है।

कमिंस ने शनिवार को आईपीएल 2026 का अपना पहला मैच खेला। उनकी टीम में मौजूदगी ने निश्चित तौर पर एसआरएच की गेंदबाजी को मजबूत किया है। आरआर के खिलाफ कमिंस ने 4 ओवर में मात्र 27 रन देकर कप्तान रियान पराग का विकेट लिया था।

Releated Posts

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने लिया बदला, बेंगलुरु को 4 विकेट से हराया

अहमदाबाद: गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजों की उपयोगी पारियों के दम पर गुजरात टाइटंस नेगुरुवार को…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

IPL 2026: एक ओवर में 5 चौके लगाकर इस मामले में नंबर-1 बने कोहली

अहमदाबाद: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी चुनी

अहमदाबाद: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 42वां मैच गुजरात टाइटंस (GT) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

क्या हार्दिक से छिनेगी मुंबई की कप्तानी? पूर्व क्रिकेटर बोले- टीम से बाहर करो

मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में बुरा हाल है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top