• Home
  • IPL 2026
  • मुंबई ने 99 रन से लगाया जीत का ‘तिलक’, गुजरात की तीसरी हार
Image

मुंबई ने 99 रन से लगाया जीत का ‘तिलक’, गुजरात की तीसरी हार

अहमदाबाद: तिलक वर्मा की नाबाद शतकीय पारी के दम पर मुंबई इंडियंस (MI) ने आईपीएल 2026 में विजयी वापसी कर ली है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई की टीम ने सोमवार को सीजन के 30वें मैच में नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस (GT) को 99 रन से करारी शिकस्त दी।

मुंबई इंडियंस की छह मैचों में लगातार चार हार के बाद यह पहली और इस सीजन की दूसरी जीत है। टीम के अब चार अंक हो गए हैं और वो तालिका में सातवें नंबर पर पहुंच गई है। वहीं, गुजरात टाइटंस की छह मैचों में यह तीसरी हार है। टीम को इस सीजन में घर में पहली हार मिली है।

मुंबई से मिले 200 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान गुजरात की टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती चली गई और वो 15.5 ओवर में 100 रन पर ढेर हो गई। गुजरात के लिए वॉशिंगटन सुंदर टॉप स्कोरर रहे, जिन्होंने 26 रन बनाए। उनके अलावा शाहरुख खान ने 17 और कप्तान शुभमन गिल ने 14 रन बनाए।

मुंबई की ओर से अश्विनी कुमार ने सर्वाधिक चार विकेट चटकाए। उनके अलावा मिचेल सेंटनर और अल्लाह गजनफर ने दो-दो जबकि जसप्रीत बुमराह तथा कप्तान हार्दिक पांड्या ने एक-एक विकेट निकाले।

इससे पहले, गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। इसके जवाब में एमआई ने निर्धारित ओवरों में 5 विकेट खोकर 199 रन बनाए। इस टीम को 1.5 ओवर में डेब्यूटेंट दानिश मालेवार (2) के रूप में महज 10 के स्कोर पर पहला झटका लगा। इसके बाद नमन धीर ने क्विंटन डी कॉक के साथ मोर्चा संभाला, लेकिन ये जोड़ी 10 गेंदों में 15 रन से ज्यादा नहीं बना सकी।

क्विंटन टीम के खाते में महज 13 रन का योगदान दे सके। इसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव 15 रन बनाकर चलते बने। मुंबई इंडियंस 44 के स्कोर तक अपने 3 विकेट गंवा चुकी थी। यहां से नमन धीर ने तिलक वर्मा के साथ चौथे विकेट के लिए 40 गेंदों में 52 रन जोड़कर टीम को संकट से निकाला।

नमन धीर 32 गेंदों में 1 छक्के और 6 चौकों के साथ 45 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या ने मोर्चा संभाला। इस जोड़ी ने पांचवें विकेट के लिए 38 गेंदों में 81 रन की साझेदारी की। पंड्या 15 रन बनाकर आउट हुए।

एमआई ने 17वें ओवर की समाप्ति तक 4 विकेट खोकर 141 रन बना लिए थे। तिलक वर्मा ने 18वें ओवर की शुरुआती 5 गेंदों पर बाउंड्री लगाईं। अशोक शर्मा के इस ओवर में कुल 26 रन पिटे। 19वें ओवर की समाप्ति तक तिलक वर्मा 80 रन बना चुके थे, जिसके बाद अंतिम ओवर में 4 बाउंड्री के साथ उन्होंने अपना शतक पूरा किया।

तिलक वर्मा 45 गेंदों में 7 छक्कों और 8 चौकों के साथ 101 रन बनाकर नाबाद रहे। गुजरात टाइटंस की तरफ से कगिसो रबाडा ने 33 रन देकर 3 विकेट निकाले, जबकि मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने 1-1 विकेट निकाला।

Releated Posts

तिलक ने 45 गेंदों पर शतक जड़कर रचा इतिहास, बनाया नया रिकॉर्ड

अहमदाबाद: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 30वां मैच मुंबई इंडियंस (MI) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच…

ByByEzaz Ahmad Apr 20, 2026

IPL 2026: गुजरात ने जीता टॉस, मुंबई से 2 खिलाड़ियों का डेब्यू

अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 30वें मैच में आज यानी के सोमवार को गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के…

ByByEzaz Ahmad Apr 20, 2026

IPL 2026: गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने वाले प्रियांश ने बताया अपना पसंदीदा शॉट

न्यू चंडीगढ़: पंजाब किंग्स (PBKS) के सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्या आईपीएल 2026 में शानदार फॉर्म में चल रहे…

ByByEzaz Ahmad Apr 20, 2026

IPL 2026: हैदराबाद vs दिल्ली में आगे निकलने की होड़, रनों की होगी बारिश!

हैदराबाद: अपना पिछला मैच जीतने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स (SRH vs DC) की टीम मंगलवार…

ByByEzaz Ahmad Apr 20, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top