• Home
  • IPL 2026
  • IPL 2026: गुजरात ने जीता टॉस, मुंबई से 2 खिलाड़ियों का डेब्यू
GT vs MI

IPL 2026: गुजरात ने जीता टॉस, मुंबई से 2 खिलाड़ियों का डेब्यू

अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 30वें मैच में आज यानी के सोमवार को गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला हो रहा है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हो रहे इस मैच में गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है।

गुजरात टाइटंस ने अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं, मुंबई इंडियंस ने बल्लेबाज दानिश मालेवार और तेज गेंदबाज कृष भगत को टी20 क्रिकेट में डेब्यू कराया है।

गुजरात टाइटंस इस सीजन में अब तक खेले गए पांच मैचों में 3 में जीत दर्ज की है, जबकि 2 मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। प्वाइंट्स टेबल में गुजरात पांचवें पायदान पर है।

वहीं, मुंबई इंडियंस अब तक खेले पांच मुकाबलों में सिर्फ एक मुकाबला जीत पाई है, जबकि उसको 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई इस समय प्वॉइंट्स टेबल में आखिरी पायदान पर है।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11:

गुजरात टाइटंस की प्लेइंग XI: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, कैगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, अशोक शर्मा

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग XI: दानिश मालेवार, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, मिशेल सेंटनर, कृष भगत, जसप्रीत बुमराह, एएम ग़ज़नफ़र

Releated Posts

IPL 2026: गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने वाले प्रियांश ने बताया अपना पसंदीदा शॉट

न्यू चंडीगढ़: पंजाब किंग्स (PBKS) के सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्या आईपीएल 2026 में शानदार फॉर्म में चल रहे…

ByByEzaz Ahmad Apr 20, 2026

IPL 2026: हैदराबाद vs दिल्ली में आगे निकलने की होड़, रनों की होगी बारिश!

हैदराबाद: अपना पिछला मैच जीतने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स (SRH vs DC) की टीम मंगलवार…

ByByEzaz Ahmad Apr 20, 2026

अर्शदीप ने LSG को किया ट्रोल, ऋषभ पंत के फैंस को लगेगी मिर्ची

न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 में अब तक अजेय चल रही पंजाब किंग्स (PBKS) ने सीजन के 29वें मैच…

ByByEzaz Ahmad Apr 20, 2026

गुजरात vs मुंबई में घमासान, देखें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

अहमदाबाद: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में लगातार चार हार झेल चुकी मुंबई इंडियंस आज यानी के सोमवार…

ByByEzaz Ahmad Apr 20, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top