• Home
  • IPL 2026
  • KKR vs GT: कोलकाता ने जीता टॉस, साइफर्ट की प्लेइंग-11 में वापसी
Image

KKR vs GT: कोलकाता ने जीता टॉस, साइफर्ट की प्लेइंग-11 में वापसी

अहमदाबाद: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 25वें मैच में शुक्रवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। यह मुकाबला नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। कोलकाता ने अपनी प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है। केकेआर ने फिन एलन की जगह टिम साइफर्ट को प्लेइंग-11 में शामिल किया है। वहीं, गुजरात टाइटंस की टीम बिना किसी बदलाव के इस मैच में उतर रही है।

रहाणे ने टॉस जीतने के बाद कहा, “हम पहले बल्लेबाजी करेंगे और चाहते हैं कि हमारे बल्लेबाज इस मुकाबले में खुलकर खेलें। हम बस चीजों को पलटना चाहते हैं, इसलिए पहले बल्लेबाजी करना एक अच्छा विकल्प है। अगर आप अच्छा कर रहे हैं, तो लोग आपकी तारीफ करेंगे, वरना वे आपकी आलोचना करेंगे। टी20 फॉर्मेट पूरी तरह से मोमेंटम पर निर्भर करता है। टीम में एक बदलाव है। एलन की जगह सीफर्ट आए हैं।”

टॉस हारने के बाद कप्तान शुभमन गिल ने कहा, “सच कहूं तो हम पहले गेंदबाजी करना चाहते थे। शायद थोड़ी ओस हो सकती है। पिछले मैच में बीच के ओवरों में हमारी बल्लेबाजी लड़खड़ा गई थी। वरना, यह एक आसान चेज होना चाहिए था। यह सब बस आसान चीजों को सही तरीके से करने के बारे में है। टीम मीटिंग में हम हमेशा इसी बारे में बात करते हैं। हम उसी टीम के साथ खेल रहे हैं।”

गुजरात टाइटंस ने इस सीजन खेले 4 मुकाबलों में से 2 में जीत दर्ज की है, जबकि दो मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस सीजन 5 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से टीम को 4 में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, एक मुकाबला बेनतीजा रहा है।

गुजरात टाइटंस की प्लेइंग-11: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अशोक शर्मा, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।

कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग-11: टिम साइफर्ट, सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा और कार्तिक त्यागी।

Releated Posts

RR के टीम मैनेजर पर लगा 1 लाख रुपये का जुर्माना, जानिए क्यों?

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के टीम मैनेजर रोमी भिंडर पर बीसीसीआई ने…

ByByEzaz Ahmad Apr 17, 2026

GT को लगा बड़ा झटका, 4 शतक जड़ने वाला खिलाड़ी बाहर

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस (GT) को उस समय एक बड़ा झटका लगा जब…

ByByEzaz Ahmad Apr 17, 2026

IPL 2026: ‘कोहली का विकेट लेना सपना सच होने जैसा’, युवा खिलाड़ी ने किया खुलासा

नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में शनिवार को डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना अपने घर में…

ByByEzaz Ahmad Apr 17, 2026

कौन हैं वो लड़की जिसकी फोटो को Like कर विवादों में फंसे कोहली?

आईपीएल 2026 में विराट कोहली का बल्ला जमकर बरस रहा है। RCB का यह स्टार बल्लेबाज पांच मैचों…

ByByEzaz Ahmad Apr 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top