• Home
  • IPL 2026
  • KKR का नहीं खुला जीत का खाता, GT ने लगाई विजयी हैट्रिक
Image

KKR का नहीं खुला जीत का खाता, GT ने लगाई विजयी हैट्रिक

अहमदाबाद: आईपीएल 2026 में छह मैच खेलने के बाद भी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का जीत का खाता नहीं खुला और उसे शुक्रवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस (GT) ने 5 विकेट से हरा दिया। गुजरात की पांच मैचों में यह तीसरी जीत है और अब वो अंकतालिका में चौथे नंबर पर पहुंच गई है।

केकेआर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 180 रन का स्कोर बनाया, जिसे गुजरात ने दो गेंद शेष रहते पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया। गुजरात के लिए कप्तान शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 86 रनों की पारी खेली। उन्होंने 50 गेंदों पर 8 चौके और चार छक्के लगाए। उनके अलावा साई सुदर्शन ने 22, जोस बटलर ने 25, ग्लेन फिलिप्स ने 19 और वॉशिंगटन सुंदर ने 13 रन बनाए।

कोलकाता के लिए वरुण चक्रवर्ती ने सर्वाधिक दो विकेट चटकाए।

इससे पहले, कैमरून ग्रीन ने लय में वापसी करते हुए 79 रनों की जुझारू पारी खेली और कोलकाता नाइट राइडर्स को 180 रन तक पहुंचाया। केकेआर की शुरुआत खराब रही और टीम ने पहले चार ओवरों में ही तीन विकेट गंवा दिए।

कैगिसो रबाडा (29 रन पर तीन विकेट) और मोहम्मद सिराज (23 रन पर दो विकेट) की तेज गेंदबाजी जोड़ी ने नई गेंद से कहर बरपाते हुए शीर्ष क्रम को ध्वस्त कर दिया, जबकि अशोक शर्मा (45 रन पर दो विकेट) और प्रसिद्ध कृष्णा (32 रन पर एक विकेट) ने अच्छा साथ दिया।

हालांकि ग्रीन ने शुरुआती झटकों के बाद पारी को संभाला और 55 गेंदों में सात चौकों और चार छक्कों की मदद से 79 रन बनाए। उन्होंने रोवमैन पॉवेल (27) के साथ चौथे विकेट के लिए 55 रन और अनुकूल रॉय (नौ) के साथ पांचवें विकेट के लिए 60 रन की साझेदारी की।

ग्रीन ने खासतौर पर राशिद खान के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाते हुए पांच चौके और चार छक्के जड़े, हालांकि अफगान स्पिनर ने पारी की आखिरी गेंद पर उन्हें विकेटकीपर के हाथों कैच करा दिया। एक छोर से विकेटों के लगातार पतन के कारण आखिरी ओवरों में ग्रीन तेजी से रन बनाने में नाकाम रहे।

Releated Posts

जोस बटलर ने रचा इतिहास, क्रिकेट में सिर्फ 4 खिलाड़ियों के नाम ये रिकॉर्ड

अहमदाबाद: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 25वां मुकाबला शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और गुजरात टाइटंस…

ByByEzaz Ahmad Apr 17, 2026

IPL के बीच इस खिलाड़ी ने वनडे में मचाया तहलका, 4 विकेट लेकर अपनी टीम को जिताया

ढाका: भारत में जारी आईपीएल 2026 के बीच पड़ोसी देश बांग्लादेश में वनडे सीरीज खेली जा रही है।…

ByByEzaz Ahmad Apr 17, 2026

KKR vs GT: कोलकाता ने जीता टॉस, साइफर्ट की प्लेइंग-11 में वापसी

अहमदाबाद: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 25वें मैच में शुक्रवार को गुजरात…

ByByEzaz Ahmad Apr 17, 2026

RR के टीम मैनेजर पर लगा 1 लाख रुपये का जुर्माना, जानिए क्यों?

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के टीम मैनेजर रोमी भिंडर पर बीसीसीआई ने…

ByByEzaz Ahmad Apr 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top