नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के 39वें मैच में आज यानी के सोमावार को अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच भिड़ंत होने वाली है। इस सीजन में दिल्ली का प्रदर्शन अब तक निराशाजनक ही रहा है। टीम ने सात में से सिर्फ तीन मैच जीते हैं और चार हारे हैं।
हालांकि इस सीजन में जब दिल्ली और बेंगलुरु पहली बार एक-दूसरे से भिड़ी थी तब दिल्ली ने बेंगलुरु को उसके घर में 6 विकेट से हराया था और अब बेंगलुरु उस हार का बदला लेने के लिए बेताब होगी। RCB की टीम अभी सात मैचों में पांच जीत के बाद 10 अंक लेकर दूसरे नंबर पर है।
दिल्ली कैपिटल्स के केएल राहुल और नीतीश राणा अच्छे लय में हैं। जबकि कप्तान अक्षर पटेल ऑलराउंडर की भूमिका में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं, आरसीबी की ओर से विराट कोहली और कप्तान रजत पाटीदार बल्लेबाजी को मजबूती दे रहे हैं। जबकि जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार अच्छी गेंदबाजी करते हुए दिखे हैं। ऐसे में यह मुकाबला काफी दिलचस्प होता हुआ नजर आ रहा है।
DC vs RCB हेड-टू-हेड
आईपीएल में दिल्ली और बेंगलुरु के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों टीमें अब तक 34 मुकाबलों में आमने-सामने हुई हैं। जिसमें आरसीबी का पलड़ा भारी रहा है। आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 20 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। जबकि दिल्ली कैपिटल्स 13 मुकाबले ही जीत पाई है।
अरुण जेटली स्टेडियम में भी आरसीबी का रिकॉर्ड अच्छा रहा है। इस मैदान पर दोनों टीमें 11 मुकाबलों में आमने-सामने हुई हैं। आरसीबी ने 7 मुकाबले अपने नाम किए हैं, जबकि दिल्ली कैपिटल्स सिर्फ 4 मुकाबले ही जीत पाई है।
पिच रिपोर्ट
दिल्ली में बल्लेबाजी करने आसान माना जाता है। अरुण जेटली स्टेडियम की छोटी बाउंड्री और तेज आउटफील्ड की वजह से बल्लेबाजों को फायदा होता है। इसके बावजूद, दिल्ली की पिच धीमी हो जाती है और स्पिनरों को अच्छी ग्रिप मिलती है। इस पिच पर गेंदबाजों के लिए कठिनाई रहती है।
संभावित प्लेइंग XI
दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन: पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, कुलदीप यादव, विपराज निगम, टी नटराजन और मुकेश कुमार।
आरसीबी की संभावित प्लेइंग इलेवन: विराट कोहली, फिल साल्ट/जैकब बैथल, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और सुयश शर्मा।















