नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का 35वां मैच आज यानी के शनिवार को अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स (Delhi Capitals vs Punjab Kings) के बीच खेला जा रहा है। दिल्ली ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया है।
दिल्ली की पारी की शुरुआत करने उतरे सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने आईपीएल में अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। राहुल ने 47 गेंदों पर 12 चौके और पांच छक्कों की मदद से आईपीएल में अपना छठा शतक पूरा किया।
इसके साथ ही राहुल अब आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले संयुक्त रूप से तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। राहुल और क्रिस गेल के आईपीएल में छह-छह शतक है। इस लिस्ट में जॉस बटलर सात आईपीएल शतक के साथ दूसरे और विराट कोहली आठ शतक के साथ पहले नंबर पर है।
राहुल दिल्ली के लिए आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में संयुक्त रूप से पहले नंबर पर पहुंच गए हैं।
राहुल का आईपीएल में दिल्ली के लिए यह दूसरा शतक है। उनसे पहले शिखर धवन और डेविड वॉर्नर भी दिल्ली के लिए दो-दो शतक जड़ चुके हैं।















