• Home
  • IPL 2026
  • पंजाब ने चेज किया IPL का सबसे बड़ा लक्ष्य, करुण नायर बने दिल्ली के ‘दुश्मन’
DC vs PBKS

पंजाब ने चेज किया IPL का सबसे बड़ा लक्ष्य, करुण नायर बने दिल्ली के ‘दुश्मन’

नई दिल्ली: पंजाब किंग्स (PBKS) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) इतिहास का सबसे बड़ा टारगेट चेज कर लिया है। पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2026 के 35वें मुकाबले में अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स से मिले 265 रनों के लक्ष्य को सात गेंद शेष रहते सिर्फ चार विकेट खोकर हासिल कर लिया।

पंजाब किंग्स की टीम आईपीएल 2026 में अब तक अजेय चल रही है। टीम ने इस जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान पर मजबूती बना ली है। पंजाब किंग्स 7 में से 6 मुकाबले अपने नाम कर चुकी है। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स को 7 मुकाबलों में चौथी हार मिली है।

दिल्ली कैपिटल्स से मिले 265 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स को उसकी सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। प्रभसिमरन सिंह ने प्रियांश आर्य के साथ मिलकर 6.5 ओवरों में 126 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया था।

प्रियांश 17 गेंदों में 5 छक्कों और 2 चौकों के साथ 43 रन बनाकर आउट हुए, जबकि प्रभसिमरन ने 26 गेंदों में 5 छक्कों और 9 चौकों के साथ 76 रन की पारी खेली। इस दौरान छठे ओवर की सभी 6 गेंदों पर चौके लगाए। इस टीम ने 145 के स्कोर तक अपने 3 विकेट खो दिए थे।

करुण नायर बने दिल्ली कैपिटल्स के ‘जानी दुश्मन’

इस मैच में एक समय दिल्ली वापसी की राह पर थी। पंजाब को जीत के लिए अंतिम 30 गेंदों पर 62 रनों की दरकार थी। लेकिन इससे पहले ही करुण नायर ने 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर श्रेयस अय्यर का कैच छोड़ दिया। अय्यर उस समय 29 पर थे। करुण नायर ने इसके बाद 35 के स्कोर पर भी श्रेयस अय्यर का दोबारा से कैच टपका दिया। और इस तरह दिल्ली की तरफ आता हुआ मैच उसके हाथों से निकल गया।

यहां से नेहल वढेरा ने श्रेयस अय्यर के साथ चौथे विकेट के लिए 31 गेंदों में 56 रन की साझेदारी करते हुए टीम को जीत की पटरी पर ला दिया। नेहल 15 गेंदों में 1 छक्के और 3 चौकों के साथ 25 रन बनाकर पवेलियन लौटे। कप्तान अय्यर 36 गेंदों में 7 छक्कों और 3 चौकों के साथ 71 रन बनाकर नाबाद रहे।

इससे पहले, टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने 2 विकेट खोकर 264 रन बनाए। इस टीम ने 28 के स्कोर पर पथुम निसांका (11) का विकेट खो दिया था, जिसके बाद केएल राहुल ने नितीश राणा के साथ दूसरे विकेट के लिए 95 गेंदों में 220 रन की साझेदारी करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया।

नितीश 44 गेंदों में 4 छक्कों और 11 चौकों के साथ 91 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद केएल राहुल ने तूफानी पारी खेलकर आईपीएल इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स को उसके सर्वोच्च स्कोर तक पहुंचाया। केएल राहुल 67 गेंदों में 152 रन बनाकर नाबाद रहे।

उनकी इस पारी में 9 छक्के और 16 चौके शामिल रहे। इसी के साथ केएल राहुल आईपीएल इतिहास में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय बने। विपक्षी खेमे से अर्शदीप सिंह ने 49 रन देकर 1 विकेट निकाला, जबकि जैवियर बार्टलेट ने 69 रन देकर 1 विकेट हासिल किया।

डीसी की तरफ से कुलदीप यादव ने 2 विकेट हासिल किए, जबकि अक्षर पटेल और विपराज निगम ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

लुंगी एनगिडी चोटिल, अस्पताल में भर्ती

पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी के दौरान फील्डिंग करते हुए दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी पीठ के बल जमीन पर गिरे। इस दौरान उनके सिर पर काफी चोट आई, जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया। उनके स्थान पर विपराज निगम ने कनकशन सब्स्टीट्यूट के तौर पर शेष मुकाबला खेला।

Releated Posts

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने लिया बदला, बेंगलुरु को 4 विकेट से हराया

अहमदाबाद: गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजों की उपयोगी पारियों के दम पर गुजरात टाइटंस नेगुरुवार को…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

IPL 2026: एक ओवर में 5 चौके लगाकर इस मामले में नंबर-1 बने कोहली

अहमदाबाद: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी चुनी

अहमदाबाद: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 42वां मैच गुजरात टाइटंस (GT) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

क्या हार्दिक से छिनेगी मुंबई की कप्तानी? पूर्व क्रिकेटर बोले- टीम से बाहर करो

मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में बुरा हाल है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top